वायरल अपडेट

Dog ka Video: जब भक्ति में लीन होकर डॉग ने बजाई मंदिर की घंटी, वायरल वीडियो को देखकर लोग हो रहे जबरदस्त प्रभावित

Dog ka Video

Dog ka Video: हम इंसानों को पूजा-पाठ के संस्कार बचपन से ही मिलते हैं, लेकिन बेजुबान पशु पक्षियों के साथ ऐसा नहीं होता है। इसके बावजूद इंसानों के साथ रहते हुए कई पशु-पक्षी उनके कई गुणों और आदतों को ऐसे आत्मसात कर लेते हैं कि यकीन ही नहीं होता। यही कारण है कि कई पशुओं के द्वारा आए दिन मंदिरों में पहुंचकर विभिन्न धार्मिक क्रियाकलापों में ठीक इंसानों की तरह पूरी तल्लीनता से शामिल होने के मामले सामने आते रहते हैं।

कुछ समय पहले ही हमारे सामने छत्तीसगढ़ के एक भालू परिवार का मामला सामने आया था। यह भालू अपने पूरे परिवार के साथ रोजाना मंदिर पहुंचकर देवी की आराधना करता है। अब इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। इसमें भक्ति में डूबा एक श्वान (कुत्ता) मंदिर में घंटी बजाते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसे खासा पसंद भी कर रहे हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक जर्मन शेफर्ड डॉग एक मंदिर के अंदर दिख रहा है। यह वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि इस वीडियो में कुत्ते को भगवान की भक्ति में लीन होकर घंटा बजाते देखा जा रहा है। वीडियो में कुत्ता किसी इंसान की तरह मंदिर का घंटा बजाते दिख रहा है। इसलिए वह सभी के आश्चर्य, कौतूहल और उत्सुकता का केंद्र बना हुआ है।

दोनों पैरों से पकड़े हुए है घंटी को

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह अपने आगे के दोनों पैरों से घंटी को पकड़े हुए है। साथ ही उसने अपने मुंह की भी सहायता इसमें ली है। मजेदार बात यह भी है कि वीडियो में कुत्ता मंदिर के घंटे को देखकर खुश भी हो रहा है और साथ ही साथ उसके साथ खेलते हुए उसे बजाते नजर आ रहा है। यह सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो..

लोग बता रहे पिछले जन्म का भक्त

इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि यह कुत्ता पिछले जन्म में भगवान का बहुत बड़ा भक्त था। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि कुत्ते का मालिक लगता है बड़ा भक्त है और उसी को ही देखकर कुत्ता ऐसा करता हुआ नजर आया है। वहीं कुछ लोग नास्तिक लोगों को इस डॉग से सीख लेने की सलाह भी दे रहे हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button