वायरल अपडेट

School Girl Dance: प्रतिभा देखिये! ‘मेरा बलमा बड़ा सयाना’ पर इस नन्ही परी ने स्कूल यूनिफॉर्म में किया जबरदस्त डांस,

 

School Girl Dance Video

School Girl Dance: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में लोग रातों-रात फेमस हो रहे है। इसके लिए लोग क्‍या कुछ नहीं कर रहे, लेकिन कुछ ही लोग है, जिन्‍हें सभी पसंद करते है और वे रातोंरात स्टार बन जाते है। इसी कड़ी में एक बच्ची का डांस का शानदार वीडियो वायरल (Girl Dance Video) हुआ है। हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है और शेयर किया है। वीडियो में नन्ही सी परी जबरदस्त डांस करती दिखाई देती है।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर स्टेज पर राजस्थानी गाने ‘मेरा बलमा बड़ा सयाना’ पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है।

वहां मौजूद टीचर और छात्र ताली बजाकर उस बच्ची का हौसला बढ़ा रहे हैं। वीडियो में बच्ची के एक्सप्रेशन और मूव्स एकदम देखने लायक है। कहा भी जाता है कि गाने पर डांस तभी अच्छा होता है जब बेहतरीन डांस मूव्स के साथ-साथ अदाएं भी हों।

https://twitter.com/Gulzar_sahab/status/1590372579633926144

सबसे खास बात ये है कि छोटी सी उम्र में ही लड़की ने जिस तरह से डांस किया है, उसे देख कर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि वह छोटी है, बल्कि उसका डांस तो बड़े-बड़ों को भी मात दे देता है। इस वीडियो को ट्विटर पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button