वायरल अपडेट

Magarmachchh aur Gay ka Video: गाय को शिकार बनाने मगरमच्छ ने लगाया दांव, देखते ही देखते कुछ देर में पलट गई पूरी बाजी, देखें वीडियो

Magarmach aur Gaye ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों तरह तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें कुछ हंसी मजाक वाले होते हैं तो कुछ डांस के मनोरंजक वीडियो होते हैं। कुछ तो ऐसे होते हैं  जो दिल को दहला देते हैं। इन्हीं के बीच ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी भी रूह कांप जाएगी। वायरल हो रहा वीडियो एक मगरमच्छ का है जो गाय को अपना निवाला बनाने की कोशिश करता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर जंगल के वीडियो में आपने ताकतवर जानवर को कमजोर जीव पर हमला कर करते काफी देखा होगा। इन्हीं के बीच ऐसा ही चौंका देने वाले वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें भूख से तड़पता एक मगरमच्छ गाय को अपना निवाला बनाने की तैयारी कर रहा होता है, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। वीडियो में आप भी हिम्मत से जीती इस जिंदगी की जंग को देख सकते हैं।

इंटरनेट पर दिल दहला देने वाले वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक खतरनाक मगरमच्छ तालाब के पास से गुजर रही गाय को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान गाय बिल्कुल भी हिम्मत नहीं हारती है और मगरमच्छ के खिलाफ पूरी ताकत से जोर लगाते हुए तालाब से बाहर की ओर जाने के लिए कोशिश करती नजर आ रही है। वहीं मगरमच्छ भी गाय के पिछले हिस्से को मुंह से पकड़कर, उसे पानी में डुबाने की कोशिश में जुटा रहता है। दोनों के बीच हो रही लड़ाई के बीच आखिरकार गाय मगरमच्छ के चंगुल से बाहर निकल जाती है। जैसे ही गाय की पूंछ मगरमच्छ के जबड़ों से छूटती है, वह तुरंत मौका पाकर वहां से निकलकर अपनी जान बचा लेती है।

यहां देखें Magarmach aur Gay ka Video वीडियो…

सोशल मीडिया यह वीडियो तेजी से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोगों की सांसे थम जाती है। वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Also Read: Bandar ka video: चिप्‍स नहीं दिए तो बंदर ने शख्‍स के बाल पकड़कर ऐसी पटकी मारी हिल गया बेचारा, वीडियो देख हंंस पड़े यूजर्स

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button