बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

teacher suspended again : प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में नारेबाजी करने वाले दो और शिक्षक निलंबित, चार कल किए गए थे सस्पेंड

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के प्रभातपट्टन में प्रभारी मंत्री इंदरसिंह परमार के कार्यक्रम में हंगामा करने वाले 2 और शिक्षकों को निलंबित किया गया है। इस मामले में मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी बैतूल ने 4 शिक्षकों को निलंबित किया था। आज निलंबन की कार्यवाही संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम द्वारा की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम संभाग ने बिना पूर्व अनुमति के शासकीय कर्तव्य से अनुपस्थित रहने वाले दो शिक्षकों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। जिन दो शिक्षकों को निलंबित किया गया है उनमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रभातपट्टन के माध्यमिक शिक्षक अशोक घोड़की एवं जनपद शिक्षा केन्द्र प्रभातपट्टन के माध्यमिक शिक्षक लालचंद झरबड़े शामिल हैं।

उक्त शिक्षकों द्वारा एक नवंबर को प्रभातपट्टन में आयोजित प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार के कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक कार्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होकर व्यवधान उत्पन्न किया गया था।

इसी मामले में इससे पहले कल जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक शाला सिरसावाड़ी के प्राथमिक शिक्षक भोजराव गुजरे, सीएसी जन शिक्षा केन्द्र प्रभातपट्टन के प्राथमिक शिक्षक रमेश कुमार बारस्कर, प्राथमिक शाला सालबर्ड़ी के प्राथमिक शिक्षक सुनील घोरमाड़े एवं माध्यमिक शाला मालेगांव के प्राथमिक शिक्षक अशोक साहू को निलंबित किया था।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button