देश/विदेश

Monkey Viral Video: बंदर के साथ मस्‍ती कर रही थी लड़की, परेशान होकर ऐसे सिखाया सबक, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Bandar ka video

Monkey Viral Video: बंदर वैसे तो बहुत नटखट और मस्ती करने वाले होते है। लेकिन जब बंदर गुस्सा कर ले तो अच्छे सबक भी सिखाता है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज आए दिन वायरल (social media viral video) होते रहते हैं, जिसमें कुछ लोग अपने मस्ती के चलते खुद अपने लिए ही मुसीबत खड़ी कर लेते हैं। इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, इसमें एक लड़की पिंजरे में कैद बंदर के साथ मस्ती करती है, लेकिन पिंजरे में बंद होने के कारण बंदर लड़की की हरकतों से नाराज हो जाता है, इसके बाद वो लड़की को ऐसे सबक सिखाता है कि अब वो लड़की किसी भी जानवर के साथ मस्ती नहीं करेगी।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की को चिड़ियाघर के अंदर बंदर को परेशान करते देखा जा रहा है, जिसके बाद बंदर उस लड़की को ऐसा सबक सीखाता है, जिसके बारे में शायद उसने अपने सपने में भी नहीं सोचा होगा। यह बात तो सब जानते हैं कि, बंदरों को उनकी बदमाश प्रवृत्तियों के लिए जाना जाता है। अगर कोई चीज उनके मन मुताबिक न हो, तो वह उसे खराब भी कर सकते हैं। कई बार तो वो लोगों को ऐसा सबक सीखा देते हैं, जो उन्हें जीवनभर याद रहता है, जैसा कि वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है।

वीडियो में एक लड़की को चिड़ियाघर में एक बंदर को परेशान करते और उस पर हाथ चलाते देखा जा रहा है। ऐसा होने पर बंदर काफी चिढ़ जाता है और लड़की के नजदीक आते ही मौका पाकर उसके सिर के बाल पकड़ लेता है।

यहां देखें वीडियो…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Md Rizwi (@mr.rizvi6)

इस वीडियो को Md Rizwi (@mr.rizvi6) नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आगे बंदर लड़की के बालों को अपने हाथों से खींचता नजर आ रहा है। इस दौरान वहां मौजूद कई लोग लड़की की मदद के लिए आगे आते दिखाई देते है, जो बंदर को डरा कर वहां से पीछे हटने को मजबूर करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button