MP Weather: कल से पूरे प्रदेश में बदल जाएगा मौसम, विभाग ने लगाया पूर्वानुमान, यहां जताई बारिश की संंभावना, बांध के गेट खोलें

MP Weather: इस साल मध्यप्रदेश पर मानसून कुछ ज्यादा ही मेहरबान रहा। कई जिले बारिश से बुरी तरह प्रभावित रहें, किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा और कई जिलाें में जल स्तर भी बढ़ गया, लेकिन अब कल 16 अक्टूबर से पूरे मध्यप्रदेश में तेजी से मौसम बदलने वाला है।
दरअसल, एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) ने मानसून की विदाई के संकेत दिए है और कहा है कि जल्द ही ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी। फिलहाल कल प्रदेश के जबलपुर जिले में बारिश की संभावना भी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) ने जताई है। वहीं डिंडोरी और मंडला में अभी भी बारिश के कारण बारगी बांध के गेट खोल कर जलस्तर मेंटेन किया जा रहा है। इससे नर्मदा का भी जलस्तर बढ़ा है।
एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, वर्तमान में द्रोणिका लाइन कमजोर हो गई है और तेलंगाना एवं महाराष्ट्र के हिस्सों तक सीमित बनी है। चक्रवाती हवाओं का घेरा भी केरल के पास पहुंच चुका है। विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है।
इसका असर वातावरण से तेजी से नमी कम कर रहा है और धीरे-धीरे मानसून की विदाई भी होने लगी है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय घेरा बन रहा है, जिससे तमिलनाडु प्रभावित होगा और ठंड बढ़ेगी।
मौसम विभाग (MP Weather Update) के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से एवं सिवनी, बैतूल जिले से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा हो गया है। अनुमान है कि 20 अक्टूबर तक पूरे मध्य प्रदेश से मानसून विदा हो जाएगा। कल इंदौर से मानसून के विदा होने की संभावना है।
तीन से चार दिन में ग्वालियर चंबल संभाग के भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर से मानसून की विदाई जाएगी। मौसम ने भी बदलाव के संकेत दे दिए हैं। आज शुक्रवार काे शहडाेल, रीवा, जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश के शेेष जिलाें में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने के आसार हैं।



