Gold-Silver Price Today: अभी भी 5426 रुपये सस्ता मिल रहा सोना! धनतेरस से पहले कर लें खरीदारी, जानें आज का सोने-चांदी का भाव (14 अक्टूबर 2022)

Gold Silver Rate Today : इन दिनों त्योहारी सीजन (festive season) चल रहा है। कुछ दिन बाद धनतेरस और दीपावली का महापर्व आ रहा है। दीपावली का पर्व तो बंपर खरीदी वाला ही होता है। बहुत से लोग दीपावली के शुभ अवसर पर सोने की खरीदी (buy gold) करते हैं। सोना खरीदी करने की योजना बना चुके लोगों के लिए बहुत अच्छी खबर और मौका है। दरअसल, सोने के भाव में भारी गिरावट (Huge fall in the price of gold) आई है। इसलिए खरीदी के लिए यह सुनहरा मौका है। अभी खरीदी से चूक जाने पर बाद में पछताना पड़ सकता है।
आज शुक्रवार को वायदा बाजार में सोना के दाम बढ़े है, लेकिन अभी भी सोना अपने ऑल टाइम हाई से काफी सस्ता मिल रहा है। सोने का अब तक का हाई रिकॉर्ड 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस हिसाब से सोना अभी 5246 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। वहीं चांदी अपने दो साल पहले के रिकॉर्ड लेवल से 76008 रुपये प्रति किलो से 18703 रुपये सस्ती है। कुछ दिनों का रिकार्ड देखा जाए तो सोने और चांदी के दामों में तेजी दिखाई दी है। दीपावली पर मांग को देखते हुए सोना और चांदी के दाम बढ़ रहे है।
जानें आज का सोने चांदी का दाम | Gold Rate Today
गुड रिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट निम्न प्रकार हैं-
गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज देश में 22 कैरेट सोने का भाव 46,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और केरल में 22 कैरेट सोने के रेट 46,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। नई दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।
आज का चांदी का भाव | Silver Rate Today
मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पुणे, बड़ोदा और लखनऊ में चांदी के रेट 57,400 रुपये प्रति किलो पर हैं।
कैरेट के हिसाब से जानें कितना शुद्ध है सोना
- 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
- 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
- 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
- 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
- 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
- 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
- 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
- 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी

सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
ग्राहक सोना बहुत ध्यान से खरीदें। इस दौरान सोने की गुणवत्ता का ध्यान बहुत जरूरी है। कस्टमर हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करें। सभी कैरेट का हॉलमार्क नंबर अलग होता है। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
Source:goodreturns



