बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

betul crime news : पत्नी को लेने गए जीजा को साले ने पीटा, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती; बैतूल में चोर मचा रहे हैं धमाल  

▪️ प्रकाश सराठे, रानीपुर 

betul crime news : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील क्षेत्र के ग्राम जामखोदर में बुधवार सुबह  साले ने जीजा की पिटाई कर दी। जिससे जीजा घायल हो गया। घायल जीजा को हंड्रेड डायल ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मारपीट में घायल हुए नंदकिशोर परते निवासी बेलोंड़ गांव को हंड्रेड डायल ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल नंदकिशोर परते ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल जामखोदर गया था।

ससुराल में साले ने उसके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। उसने मामले की शिकायत हंड्रेड डायल पर की। जिसके बाद हंड्रेड डायल ने उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इस मामले की जानकारी घोड़ाडोंगरी पुलिस को दी गई है। घोड़ाडोंगरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रैक्टर और ऑटो की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल 

इधर बैतूल मुख्यालय के पास सोनाघाटी में मंगलवार शाम को ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार 6 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। हादसे में ऑटो में सवार विजय मालवी, अनिल विश्वकर्मा, शिवशंकर विश्वकर्मा, अरविंद यादव, हेमंत मालवीय और गोपाल घायल हो गए। बताया जाता है कि ऑटो सवार युवक एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वे काम के बाद मंगलवार शाम को ऑटो से घर वापस बैतूल आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। घायलों में कुछ युवकों को गंभीर चोट आई तो कुछ को मामूली चोट आई है।

पुलिस थाने से कुछ कदम दूर चोरों ने किया हाथ साफ 

बैतूल शहर के मोती वार्ड के निवासियों ने मंगलवार को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने शिकायत की थी। शिकायत के बाद रात में फिर चोरों ने एक आवास पर धावा बोलते हुए चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों के हौंसले कितने बुलंद है।

शहर की बारस्कर कॉलोनी में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। वार्ड के रहवासियों ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की थी। इसी वार्ड में रात में फिर चोरी की घटना हो गई। इससे लोगों में खासा आक्रोश है।

मोती वार्ड निवासी संजय नागर ने बताया कि 9 अक्टूबर को वे परिवार सहित अपने रिश्तेदारों के यहां झांसी गए थे। इस बीच 11 तारीख की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। वे घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर आलमारी और सूटकेस का ताला टूटा था, सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने सोने के आभूषण सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना में एक से डेढ़ लाख रुपये की चपत उन्हें लगी है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button