देश/विदेशतकनीक अपडेटयूथ अपडेट

Ola New Electric Scooter: इस दिवाली धूम मचाएगी ओला की नई इलेक्ट्रिक स्‍कूटर, इस बार कम कीमत में होगी लांच, देखें क्‍या होंगे फीचर्स

Ola New Electric Scooter: इस दिवाली धूम मचाएगी ओला की नई इलेक्ट्रिक स्‍कूटर, इस बार कम कीमत में होगी लांच, देखें क्‍या होंगे फीचर्स

Ola Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। ओला (Ola) कंपनी ने दिवाली पर एक और धमाका करने का फैसला किया है। भविष अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) की ओला इलेक्ट्रिक भारत में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च (electric scooter launch) करने की योजना बना रही है जो S1 का कम कीमत वाला वेरिएंट होगा। बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने खुलासा किया कि नए S1 वेरिएंट की कीमत पुराने स्‍कूटर से कम होगी, जिससे यह देश में सबसे उचित कीमत वाले इलेक्ट्रिक-स्कूटर में से एक बन जाएगा। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

नए स्कूटर के फंक्शन S1 (New Scooter OLA S1) के समान होने की उम्मीद है। कंपनी के मूवओएस सॉफ्टवेयर (MoveOS software) का उपयोग करना जारी रखेगा। बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले साल भारत में 99 हजार 999 रुपये में (एक्स-शोरूम) S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था।

Ola New Electric Scooter: इस दिवाली धूम मचाएगी ओला की नई इलेक्ट्रिक स्‍कूटर, इस बार कम कीमत में होगी लांच, देखें क्‍या होंगे फीचर्स

कंपनी के सीईओ ने ऐलान किया है कि 22 अक्टूबर को ओला एक बहुत बड़ा न्यूज़ शेयर करने जा रहा है। यह खबर कंपनी के नए प्रोडक्ट के बारे में हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि वह कम कीमत पर एक नई इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola S1 Lite Launch Date Announced) लॉन्च करेगी। इसकी कीमत ₹80,000 के आसपास हो सकती है। ओला के सीईओ भावेश अग्रवाल (Bhavish Aggrawal) ने ट्विटर में लिखा कि हमारी दिवाली 22 अक्टूबर को होगी।

ओला का दावा है कि वह एक दिन में 1,000 स्कूटर बेचती है। हालांकि, भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाओं ने कुछ खरीदारों के बीच सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है। भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री में तेजी आई है, लेकिन आग की कुछ घटनाओं ने कुछ संभावित खरीदारों को पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया है।]

Ola New Electric Scooter: इस दिवाली धूम मचाएगी ओला की नई इलेक्ट्रिक स्‍कूटर, इस बार कम कीमत में होगी लांच, देखें क्‍या होंगे फीचर्स

ओला की ओर से एक बड़ी घोषणा के साथ जल्दी मिलते हैं। मीडिया के मुताबिक कंपनी अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में S1 जैसे फीचर्स देगी। हालांकि इसके रेंज को कम किया जा सकता है। इस साल 15 अगस्त को Ola S1 को लॉन्च किया था।

इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत ₹1,00,000 रखी गई थी। इसमें कंपनी द्वारा 2.9 किलोवाट आवर का बैट्री पैक दिया गया था जिससे 141 किलोमीटर का रेंज मिलता है। यह स्कूटर टॉप स्पीड पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है।

कंपनी के तरफ से आने वाली दूसरी स्कूटर Ola S1 Pro की कीमत ₹140000 है। इसमें 3.9 किलोवाट आवर का बैटरी मिलता है और यह आपको 181 Km का रेंज देती है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button