तकनीक अपडेटदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटलाइफस्टाइल अपडेट

Amazon पर चल रहा महालूट Offer: सैमसंग के इस स्मार्टफोन पर 15 हजार रुपये से ज्यादा की छूट! तुरंत करें आर्डर

Amazon Sale Offer: अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2022 (Amazon Great Indian Festival 2022) लाइव है, और इस पर गैजेट्स, इलेक्ट्रॉनिक, होम जैसे प्रोडक्ट्स को अच्छी डील पर उपलब्ध कराया जा रहा है। सेल में वैसे तो ऑफर्स की लंबी लिस्ट है। अमेजन सेल में जहां एक तरफ एंट्री लेवल स्मार्टफोंस पर अच्छा खासा ऑफर दिया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर भी बड़ी छूट मिल रही है। यदि आप सैमसंग के ग्राहक हैं और आप खुद के लिए कोई बढ़िया फ्लैगशिप हैंडसेट खरीदना चाहते है तो आपके पास बहुत बढ़िया मौका है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी का ये स्मार्टफोन 256GB स्टोरेज और 50 MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। तो आईये आपको बताते हैं कि इसमें आप कितनी बचत कर सकते हैं।

Samsung Galaxy S22  पर मिल रहा भारी डिस्‍काउंट

हम यहां बात कर रहे हैं Samsung Galaxy S22 पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में, अमेज़न पर इसकी कीमत ₹62999 है, लेकिन मिल रहे डिस्काउंट के बाद इस फोन को आप बेहद ही कम बजट में खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन पर 17750 रुपये तक का तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है, इस ऑफर के बाद सैमसंग के इस स्मार्टफोन की कीमत पहले से घटकर ₹50,249 की रेंज में आ जाएगी। यह हुई ना आपके लिए तगड़ी डील। अगर आप यह स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो इससे अच्छा मौका फिर कभी नहीं मिलने वाला है। हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि फेस्टिव सीजन के बाद शायद आपको इतना अच्छा डिस्काउंट फिर नहीं मिलेगा।

Samsung Galaxy S22 के फीचर्स

यह फोन एंड्रॉइड 12 पर काम करता है। इसमें 6.1 इंच का फुल-एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 8GB रैम के साथ 4nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC से लैस है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें f/1.8 वाइड-एंगल लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

वहीं, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर भी दिया गया है। फ्रंट कैमरा में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में 256GB तक की स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 3700mAh की बैटरी दी गई है जो 25W तक वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

News Source: NBT, TimesBull

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button