बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

प्रसिद्ध भजन गायक विशाल शैली की भजन संध्या 26 को, सांई नवरात्र उत्सव समिति का भव्य आयोजन

बैतूल (Betul Update)। जिले की प्रमुख सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था सांई नवरात्र उत्सव समिति, एक्सिस बैंक के पास, सिविल लाईन बैतूल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शारदेय नवरात्र का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति अपनी स्थापना के 10वें वर्ष में इस बार नवरात्र के पहले दिन ही ख्यातिनाम भजन गायक विशाल शैली की भजन संध्या का आयोजन कर रही है।

पंजाब के पटियाला शहर के जाने-माने भजन गायक विशाल शैली (vishal shaily) नवरात्र के पहले दिन 26 सितम्बर को रात्रि 8 बजे से एक्सिस बैंक, सिविल लाईन, बैतूल के सामने अपने भजनों की शानदार प्रस्तुति देंगे। समिति द्वारा इसके अलावा भी नवरात्र के पूरे 9 दिन अलग-अलग धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन किये जायेंगे। समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से भजन संध्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button