VIDEO : अनूठा रिश्ता… मालिक की हुई मौत तो श्मशान पहुंचा बछड़ा, शव को चूमकर की अर्थी की परिक्रमा, चिता पर लकड़ी भी रखी

Hazaribagh Viral Video: झारखंड के हजारीबाग (Hazaribagh, Jharkhand) से इंसान और पशुओं के बीच के अनूठे और मर्मस्पर्शी रिश्ते की खबर आई है। यहां के चैथी गांव में एक व्यक्ति की मौत पर उनका बछड़ा अंतिम संस्कार में श्मशान घाट तक पहुंच गया। वहां पहुंचकर वह खूब रोया और मालिक के शव को चूमा भी। इतना ही नहीं उसने चिता पर रखे शव की अन्य लोगों के साथ परिक्रमा भी की और दांत से दबाकर लकड़ी भी चिता पर रखी। पूरे क्रियाकर्म होते तक वह श्मशान घाट पर ही रुका रहा। बछड़े का अपने मालिक से यह प्रेम अब सभी दूर चर्चा का विषय बना है।
जानकारी के मुताबिक हजारीबाग के चैथी गांव के मेवालाल ठाकुर की मौत होने पर उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी बीच एकाएक श्मशान घाट में जब बछड़े को शव के पास आकर रंभाते हुए लोगों ने देखा तो पहले उसे भगाने की कोशिश की, पर वह बार-बार शव के पास आने लगा। इसके बाद वहां मौजूद बुजुर्ग के कहने पर जब उसे शव के पास जाने दिया गया तो उसने शव को चूमा और फिर रंभाने लगा। लोगों ने बछड़े को स्नान कराया और इसके बाद उसे अंतिम संस्कार की रस्म में शामिल कराया गया।
- ये भी पढें : DAP, NPK, UERA UPDATE: इस तरह से करें डीएपी, एनपीके और यूरिया का उपयोग, लहलहा उठेगी फसल और मिलेगी बंपर पैदावार
बताते हैं कि तीन माह पहले बछड़े को मेवालाल ने बेच दिया था। जब मेवालाल की मौत हो गई तो वह बछड़ा गांव पहुंच गया और रोने लगा। यही नहीं अर्थी पर रखे शव के माथे और पैर को चूमा। वह तब तक वहां से नहीं हटा जब तक उसका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन नहीं हो गया। यह घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
यहां देखें भावुक कर देने वाला वीडियो…
अनूठा रिश्ता… pic.twitter.com/pCwFb4254W
— Betul Update (@BetulUpdate) September 12, 2022



