The city built on the volcano’s lava: ज्वालामुखी के लावे पर पर बसा है मध्यप्रदेश का यह शहर, क्या जानते है शहर का नाम

The city built on the volcano’s lava : भारत के केन्द्र बिन्दु मध्यप्रदेश में एक ऐसा जिला है, जो ज्वलामुखी के लावे (volcanic lava) पर बसा है। इसके पहले शायद ही आपने कभी इस बारे में सुना होगा। हमारे मध्यप्रदेश में एक जिला ज्वालामुखी के लावे पर बसा (A district in Madhya Pradesh settled on the lava of a volcano) है और यहां की भूमि हजारों सालों से इसी वजह से उपजाऊ बनी हुई है। यहां काफी अच्छी फसलें पैदा होती है। आईये जानते है इस शहर के बारे में….

लावे के कारण ही अच्छी होती है फसलें
हम मध्यप्रदेश के जिस जिले की बात कर रहे है, उसका नाम है मालवा। यह काफी प्राचीन है। आपने पहले मालवा का पठार तो सुना ही होगा। यह मालवा का पठार ही ज्वालामुखी के लावे से बना हुआ है। यहां पर आज भी लगभग 350 फीट मोटी ज्वालामुखी की परत मौजूद है और इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 88 हजार 222 वर्ग किलोमीटर है। ये ही कारण है कि मालवा का पठार क्षेत्र में फसलों की अच्छी पैदावार होती है, क्योंकि लावे के कारण ही यहां की मिट्टी हजारों सालों से उपजाऊ बनी हुई है। यहां पर गेहूं, ज्वार, चना, तिलहन के अलावा अन्य फसले उगाई जाती है।
कई जिलाें तक फैला है मालवा का पठार
प्राचीन समय में मालवा एक बड़ा क्षेत्र हुआ करता था। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के कई जिले आते है। मध्यप्रदेश में मालवा का विस्तार भोपाल, गुना, रायसेन, सागर, विदिशा, देवास, सीहोर, उज्जैन, शाजापुर, इंदौर, रतलाम, धार, झाबुआ, मंदसौर, राजगढ़ एवं नीमच जिलो तक है। यहां पर 350 फीट मोटी ज्वालामुखी के लावे की परत मौजूद है। यह एक त्रिभुजाकार पठार है। इसके पूर्व में बुदेंलखंड और उत्तर पश्चिम में अरावली पहाड़ियाँ स्थित है। इसकी ढाल उत्तर पूर्व की ओर है।
News Source : https://www.bhopalsamachar.com/2022/08/amazing-facts-in-hindi_30.html



