Best Part-Time Jobs for Engineering Students: पढ़ रहे हैं इंजीनियरिंग और करना चाहते हैं पार्ट टाईम जॉब तो ये हैं आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन, स्किल सीखने के साथ होगी अच्छी कमाई

Best Part-Time Jobs for Engineering Students: कई स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं, जिन्हें पढ़ाई के साथ-साथ कुछ रूपए कमाने की जरूरत होती है, लेकिन सही गाईडेंस नहीं मिलने से वह भटकते रहते हैं। हम इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए पार्ट टाईम जॉब के कुछ ऑपशन लेकर आए हैं, जिससे उनकी मदद हो सके और वह जॉब के साथ अपनी रुचि और स्किल भी डेवलप कर पाएंगे। जो आगे चलकर उनके करियर में कहीं ना कहीं काम आ जाए।
पेश हैं वे जॉब जो स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ कर सकते है | Jobs which students can do with studies
इवेंट प्लानिंग (event planning): यदि आप इवेंट के आयोजन में रुचि रखते हैं तो आप इवेंट प्लानिंग को भी पार्ट टाईम चुनकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत अधिक समय देने की भी जरूरत नहीं होती। आप या तो खुद से छोटे इवेंट को मैनेज कर सकते हैं या फिर किसी ऐसी टीम को ज्वाईन कर सकते हैं, जो इवेंट प्लानिंग कर रही हो। इससे कम समय देने पर भी अच्छे पैसे मिल सकते हैं।
डाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator): इस नौकरी के लिए कंप्यूटर की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। इसमें इंटरनेट, वर्ड और एक्सेल आदि पर काम करना होता है। इसमें ऑनलाइन नौकरी करके पैसा कमा सकते हैं। अगर टाइपिंग स्पीड अच्छी हुई तो इसका बेनिफिट भी मिल सकता है। डाटा एंट्री की आज के टाइम में काफी मांग है। इसमें कम टाइम में ज्यादा से ज्यादा डाटा एंट्री करके खुद को बिजी रख सकते हैं।
टीचिंग (Teaching): कुछ स्टूडेंट्स को पढ़ाना भी पसंद होता है। यदि आप इंजीनियरिंग स्टूडेंट होने के नाते अपने विषय की अच्छी जानकारी रखते हैं तो किसी कोचिंग में टीचिंग कमाई कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट में अच्छी टीचिंग स्किल होनी चाहिए। इसमें पार्ट टाइम पढ़ाकर अपनी पढ़ाई का भी खर्च निकाल सकते हैं। इसके अतिरिक्त घर पर भी कोचिंग क्लासेज खोलकर लोगों को शिक्षित कर सकते हैं। तय क्लास के हिसाब से घंटों के अनुसार भी पेमेंट लेकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
- यह पढ़ा क्या : कुदरत का चमत्कार, यहां 4 महीने नहीं डूबता सूरज, रात-दिन रहती है चकाचौंध करने वाली रोशनी
प्रोडक्ट रिसेलिंग (Product Reselling) : प्रोडक्ट रीसेलिंग के अंतर्गत प्रोडक्ट खरीदने और उसे अच्छे दामों में बेचने का काम किया जाता है। इसके लिए इंटरनेट पर काफी विकल्प मिल जाएंगे। इसके अतिरिक्त डाइरेक्ट कांटेक्ट के जरिये भी प्रोडक्ट रीसेलिंग का काम होता है। ऐसे लोगों की तलाश कंपनियों को भी रहती है, जिन्हें लोगों को कन्वेंस करना और प्रोडक्ट बेचने की अच्छी जानकारी हो। इस फील्ड में काम करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
मशीन ऑपरेटर (machine operator) : मशीन ऑपरेटर बनकर किसी लैब, हॉस्पिटल या किसी फर्म में बहुत सारी मशीन के द्वारा काम होता हैं। इस क्षेत्र में पार्ट टाइम जॉब करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इस फील्ड में जॉब करने साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स की डिमांड काफी होती हैं। इसमें घंटे के अनुसार काम कर सकते हैं और बढ़िया सैलरी पा सकते हैं।
- यह पढ़ा क्या : एसएससी ने बुलाए कई पदों के लिए आवेदन, एक लाख तक होगी सैलरी, अंतिम तिथि करीब, online करें आवेदन
पेड रिसर्च असिस्टेंट (Paid Research Assistant) : पेड रिसर्च असिस्टेंट बनकर भी पार्ट टाइम नौकरी कर सकते हैं। बहुत से डिपार्टमेंट्स जैसे बायोलॉजी केमिस्ट्री, फिजिक्स इंजीनियरिंग, साइकोलॉजी सोशियोलॉजी (Biology Chemistry, Physics Engineering, Psychology Sociology) इनके अंदर रिसर्च होती है और जो रिसर्च करते हैं उनको हेल्पर की जरुरत पड़ती है। इसलिए रिसर्च लैब में काम कर सकते हैं। यह नौकरी एक अच्छी पार्ट टाइम जॉब हो सकती है, जिसमें ठीक ठाक सैलरी मिल सकती है।



