BJYM Social Media Warrior: विपुल राठौर भाजयुमो के जिला सोशल मीडिया वारियर नियुक्त, शुभचिंतकों ने दी बधाई

झल्लार। युवा विपुल पिता अजय राठौर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला बैतूल द्वारा जिला सोशल मीडिया वारियर (BJYM Social Media Warrior) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से मित्रों और शुभचिंतकों में हर्ष है। उन्होंने विपुल को बधाई दी है।
उनकी नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, युवा मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया तथा आईटी के प्रदेश प्रभारी अंकित आर्य की सहमति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की अनुशंसा पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने की है। झल्लार निवासी विपुल राठौर को भाजयुमो सोशल मीडिया वारियर नियुक्त किए जाने पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे, जनपद सदस्य स्वाति मनीष राठौर, ग्राम पंचायत झल्लार सरपंच मनीष नरवरे, अजय राठौर भाजपा अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष सीताराम चढ़ोकार, भाजपा ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर शिवहरे, धनराज साहू, सचिन घोटे, कुलदीप यादव, अलकेश साहू, मोहित खाड़े ने बधाई और शुभकामनाए दी है।



