बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

bear attack on farmer : अब शाहपुर क्षेत्र में किया किसान पर भालू ने हमला, अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी

• नवील वर्मा, शाहपुर
bear attack on farmer : बैतूल जिले की जनपद पंचायत शाहपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मूढ़ा के टेटरमाल में एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया है। हमले से युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया। जहां पर उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को अपने बैलों को ढूंढने के लिए जंगल गए ओमकार इवने पिता राम कृष्ण इवने पर जंगल में भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले से ओमकार के दोनों हाथ एवं सर पर चोट आई हुई है। ओमकार भालू के हमले से अपनी जान बचा कर घर की ओर भागा।

घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों को भालू के हमले की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के सदस्यों की मदद से ओमकार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार भालू के हमले से सर में तथा दोनों हाथो में एवं उल्टे हाथ के दो उंगलियों में चोट आई हुई है। उल्लेखनीय है कि जिले में भालू के लगातार हमले हो रहे हैं। पिछले दिनों प्रभात पट्टन ब्लॉक में एक किसान पर हमला कर भालू ने उसकी दोनों आंखें निकाल ली थी। किसान को गंभीर हालत में नागपुर में भर्ती कराया गया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button