unique wedding : फुटबॉल मैच खेलने की धुन में खुद की शादी तक में नहीं हुआ शामिल, भाई के साथ करवा दी मंगेतर की शादी की रस्में

Bhai ke sath karva di shadi ki rasme : यह सच है कि किसी-किसी को किसी खास चीज का ऐसा जुनून होता है कि उन्हें दूसरा हर काम बिलकुल फालतू लगता है। अपने उस शौक के लिए वे हर जरूरी काम छोड़ सकते हैं। लेकिन, आज हम जिस मामले की चर्चा कर रहे हैं, उसे पढ़कर तो आप भी कहेंगे कि यह तो वाकई हद ही हो गई।
मामला यह है कि एक शख्स को अपना फुटबाल का शौक इतना ज्यादा महत्वपूर्ण लगा कि वह अपनी खुद की ही शादी में शामिल नहीं हुआ। इसका तोड़ उसने यह निकाला कि अपनी मंगेतर के साथ उसने विवाह की सारी रस्में अपने भाई के जरिए पूरी करवा दी। यह कहानी है स्वीडिश फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी मोहम्मद बाया तुरे (Mohamed Buya Turay) की। उन्होंने एक मैच के चक्कर में अपनी खुद की शादी ही छोड़ दी। उससे भी ज्यादा दिलचस्प वो आइडिया था, जो उन्होंने इस सिचुएशन से बचने के लिए लगाया। इस वक्त ये अनोखी शादी और फुटबॉलर का डेडिकेशन, दोनों चर्चा में हैं।

इस लेवल का नहीं देखा होगा त्याग
अपने काम के सिलसिले में आपने लोगों को अपने दोस्तों और परिवार से दूरी बनाने और उन्हें वक्त ना दे पाने के कई मामले आपने देखे होंगे। लेकिन, इस लेवल का त्याग शायद ही कभी देखा या सुना हो। 26 साल के खिलाड़ी मोहम्मद बाया तुरे (Mohamed Buya Turay) स्वीडिश फुटबॉल क्लब Malmö FC से जुड़े हैं। उन्होंने हाल ही में चाइनीज़ लीग छोड़कर स्वीडिश क्लब को ज्वाइन किया है।
- यह भी पढ़ें… ATM thagi kand : एटीएम ठगी कांड के दो और आरोपी गिरफ्तार, करीब एक सैकड़ा कार्ड और निकाले गए रुपए भी जब्त
22 जुलाई को हुई डील के बाद ही क्लब की ओर से उन्हें एक महत्वपूर्ण मैच की तैयारी के लिए तुरंत ही आने के लिए कहा गया। दिक्कत ये थी कि इसी वक्त अफ्रीकन स्ट्राइकर मोहम्मद बाया की शादी तय हुई थी। उनके सामने धर्मसंकट ये था कि वे शादी भी नहीं टालना चाहते थे और पहला महत्वपूर्ण मैच छोड़कर करियर से भी समझौता नहीं करना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने अपनी गैर मौजूदगी में भी खुद की शादी करा दी।
अपनी जगह शादी में भाई को बैठाया
सियरा लियोन में 21 जुलाई को उनकी शादी थी। स्वीडिश अखबार Aftonbladet से बात करते हुए फुटबॉलर ने बताया कि शादी का फोटोशूट उन्होंने पहले ही करा लिया, ताकि ऐसा लगे कि वो खुद शादी में मौजूद थे। हालांकि असल में उनकी जगह शादी की रस्में उनके भाई ने निभाई थी। इससे जुड़ी हुई तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं, जिसमें उनकी पत्नी उनके भाई के साथ रस्में निभा रही हैं और खुद मोहम्मद कहीं भी मौजूद नहीं हैं। हालांकि अब वे अपनी पत्नी को अपने साथ स्वीडन शिफ्ट करने वाले हैं।
News & Photo Source: https://hindi.news18.com/news/ajab-gajab/football-player-missed-his-own-wedding-because-of-a-match-asks-brother-to-stand-for-him-pratp-4469458.html



