बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Sasti car : यह है भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार, 25 से ज्यादा का माइलेज, कीमत 4.25 लाख से शुरू

देश में लोगों की आर्थिक स्थिति सुधरने के साथ ही निजी वाहन रखने का चलन भी बढ़ गया है। हालांकि आज भी अधिकांश लोग वाहनों के मामले में फिजूलखर्ची करने के बजाय बहुत सोच समझ कर वाहन लेते हैं। लोग अक्सर ऐसा वाहन चुनते हैं जिसकी कीमत उनकी पहुंच में हो, फीचर्स अच्छे हो और माइलेज भी बेहतर हो। अब सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए ऑटोमैटिक गियर वाले वाहनों की लोकप्रियता भी बढ़ रही है।

ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कार की खासियत यह होती है कि इसमें आपको सड़क पर ट्रैफिक और घटती-बढ़ती स्पीड के हिसाब से बार-बार गियर बदलने की झंझट नहीं रहती। वहीं, मैनुअल गियरबॉक्स वाली कारों में ट्रैफिक की स्थिति के हिसाब से गियर बदलना पड़ता है। अगर आपकी भी इच्छा है कि आप एक ऑटोमैटिक गियर बॉक्स वाली कार खरीदें और वह आपके बजट में भी हो तो ऐसी कार भी आ चुकी है।

इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूत नहीं पड़ेगी। आप 5-6 लाख के बजट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार खरीद सकते हैं। यहां हम आपको देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार के बारे में बता रहे हैं। यह कार है Maruti S Presso।

इंजन और ट्रांसमिशन

मारुति सुजुकी की हैचबैक कार Maruti S Presso (मारुति एस-प्रेसो) देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कार है। नई 2022 Maruti S Presso हैचबैक नेक्स्ट जेन के-सीरीज 1.0 एल डुअल जेट, आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ डुअल वीवीटी पेट्रोल इंजन से पावर लेती है।

यह 5,500rpm पर 65bhp का पावर और 3,500rpm पर 89Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और एजीएस (ऑटो-गियर शिफ्ट) या एएमटी शामिल हैं। AGS को टॉप-स्पेक Vxi और Vxi+ वेरिएंट पर पेश किया गया है।

इतना है इस कार का माइलेज

मारुति सुजुकी का दावा है कि 2022 मारुति एस-प्रेसो AGS में 25.30 किमी प्रति लीटर की एआरएआई प्रमाणित माइलेज मिलता है। जबकि मैनुअल वर्जन में 24.76 किमी प्रति लीटर की माइलेज का दावा किया गया है। साइज की बात करें तो नई 2022 Maruti S-Presso की लंबाई 3,565 mm, चौड़ाई 1,520 mm और ऊंचाई 1,567 mm है।

एक से बढ़कर एक फीचर्स

नई 2022 Maruti S Presso हैचबैक के फीचर्स की बात करें तो इसमें 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्प्ल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा नई 2022 मारुति एस-प्रेसो AGS वैरिएंट अब हिल होल्ड असिस्ट के साथ ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम) जैसे फीचर्स के साथ आती है।

Vxi और VXi+ ट्रिम्स में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM (आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स) मिलते हैं। एंट्री-लेवल टॉल-बॉय हैचबैक में डुअल फ्रंट एयरबैग, EBD के साथ ABS, प्री-टेंशनर्स और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर के साथ फोर्स लिमिटर फ्रंट सीटबेल्ट, हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम और रिवर्स पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं।

कार की इतनी है कीमत

मारुति एस-प्रेसो 4 ट्रिम लेवल में उपलब्ध है – Std, LXi, Vxi and Vxi – जिसकी कीमत 4.25 लाख रुपये से 5.99 लाख रुपये के बीच रखी गई है। S-Presso के VXi Opt AT वैरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

ये भी हैं विकल्प

मारुति सुजुकी के लाइन-अप में आप इस बजट में Maruti Celerio VXI AMT पर भी विचार कर सकते हैं, जिसकी कीमत 6.24 लाख रुपये है। जबकि Maruti Wagon R VXI AT की कीमत 6.41 लाख रुपये। इसके अलावा, Renault KWID 1.0 RXT AMT कार 5.79 लाख रुपये में उपलब्ध है।

News & Image Source :  https://www.amarujala.com/photo-gallery/automobiles/india-s-cheapest-automatic-car-maruti-spresso-know-its-features-mileage-and-price-all-details-in-hindi

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button