बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

chhatrawas me bhishan aag : आधी रात को छात्रावास से उठने लगी आग की लपटें, तीन दमकलों ने घंटों बाद पाया काबू, भारी नुकसान

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
betul news : जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित छात्रावास कितने सुरक्षित (how safe are the hostels) हैं, इसका एक उदाहरण शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे देखने को मिला। यहां इटारसी रोड पर आईटीआई के पीछे संचालित एक छात्रावास में आधी रात को आग (fire in hostel) की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। यहां लगी आग को बुझाने में 3 दमकलों के घंटों तक भारी मशक्कत करना पड़ा। आग लगने की घटना में छात्रावास के स्टोर रूम में रखी सामग्री पूरी तरह खाक हो गई है। खैरियत रही कि घटना में छात्रावास में रह रही छात्राओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के सदर क्षेत्र में स्थित 50 सीटर नवीन आदिवासी कन्या छात्रावास के स्टोर रूम में रात 3 बजे के करीब अचानक आग लग गई। इस समय इस छात्रावास में 28 छात्राएं रह रही थीं। छात्राएं और स्टाफ उस वक्त गहरी नींद में था। आग लगने पर सभी की नींद खुली। इस पर दमकल को सूचना दी गई और छात्राओं को अन्य छात्रावास में शिफ्ट किया गया। स्टोर रूम में पलंग के अलावा फोम के गद्दे भी रखे थे। जिसके चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। देखें वीडियो…

चंद पलों में ही आग की भीषण और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। यह देख छात्राएं और आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर एक और फिर आग की भयावहता देखकर दो और दमकलें बुलवाई गईं। इन तीनों दमकलों को आग पर काबू पाने में घंटों की मशक्कत करना पड़ा। काफी कवायद के बाद सुबह कहीं आग पर काबू पाने में सफलता हासिल हो सकी। हालांकि आग लगने से स्टोर रूम में रखे पलंग, गद्दे सहित अन्य सारा सामान पूरी तरह से खाक हो चुका है। देखें वीडियो…

इधर लोगों का कहना है कि जब जिला मुख्यालय के छात्रावास पर यह हाल है तो दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के छात्रावासों के क्या हाल होंगे। यदि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है तो वह आग स्टोर की जगह मुख्य छात्रावास में भी लग सकती है। यदि ऐसा होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों का मानना है कि छात्रावासों के सुरक्षा इंतजाम पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरुरत है।

शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। आग छात्रावास के स्टोर रूम में लगी थी। छात्राएं वहां से काफी दूर थीं। किसी भी छात्रा को कोई भी नुकसान इस घटना में नहीं हुआ है। स्टोर रूम में रखे उपयोगी-अनुपयोगी गद्दे, पलंग सहित अन्य सामान जरुर आग से जल गया है।
पराग अमोली
प्रभारी सहायक आयुक्त, बैतूल

▪️  यह खबर आपने पढ़ी लोकप्रिय समाचार वेबसाईट http://betulupdate.com पर… 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button