बड़ी खबरेंतकनीक अपडेटदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Saste Mobile: 15 हजार से कम में 8 GB रैम, 128 GB स्टोरेज और 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले शानदार मोबाइल फोन

इसमें कोई शक नहीं कि अब हम सबकी पूरी दुनिया ही मोबाइल में समा गई है। ऐसे में अब ज्यादा अच्छी रैम, अधिक स्टोरेज और बढ़िया मेगापिक्सल वाले कैमरे वाले फोन की जरूरत भी बढ़ गई है। ऐसे मोबाइल लेना तो सभी चाहते हैं, लेकिन बजट ऐसा करने से मना कर देता है।

ऐसे में अगर आपका बजट 15000 रुपये से कम है और आप एक ऐसा फोन लेना चाहते हैं जिसमें 8GB रैम मिले तो बाजार में कुछ विकल्प आपको मिल जाएंगे। 8 जीबी रैम के साथ इन डिवाइस में 128 जीबी स्टोरेज भी मिलेगी। यह विकल्प मुहैया कराए हैं POCO, OPPO और REDMI जैसे ब्रैंड ने। इन कंपनियों के ऐसे मोबाइल लाए हैं जो 8GB रैम के साथ आते हैं और 15000 रुपये से भी कम में लिए जा सकते हैं।

OPPO A53s 5G मोबाइल

ओप्पो ए53एस 5जी स्मार्टफोन को 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई और बैंक ऑफर के साथ ओप्पो स्टोर से खरीदा जा सकता है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम व 129 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोन में एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 269 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल डेप्थ और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो के लिए ओप्पो का यह फोन 8 मेगापिक्सल लेंस के साथ आता है।

ओप्पो के इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट है। फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट अनलॉक और फेस अनलॉक फीचर मिलता है।

POCO M4 Pro मोबाइल

पोको एम4 प्रो में 8 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को 1 टीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। स्मार्टपोन में 6.43 इंच फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी है।

स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर मिलता है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के तीन सेंसर दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मिलता है।

इसकी कीमत 13999 रुपए है। फ्लिपकार्ट से पोको एम4 प्रो को खरीदने पर एसबीआई कार्ड के जरिए 10 प्रतिशत (750 रुपये) तक छूट मिल जाएगी। इसके अलावा फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक कार्ड के साथ 5 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। फोन को 2,334 रुपये प्रति महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर लिया जा सकता है। हैंडसेट पर 13,250 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी है।

Redmi 10 Power मोबाइल

रेडमी 10 पावर स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 6nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस भी है। फोन में सेल्फी और वीडियो के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मिलता है।

रेडमी के इस हैंडसेट में 6.7 इंच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20.6:9 है। फोन को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन टाइप-सी कनेक्टिविटी के साथ आता है। रेडमी के इस फोन को 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज में खरीदा जा सकता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

इसकी कीमत 14999 रुपए है। रेडमी 10 पावर स्मार्टफोन को ऐमजॉन से लेने पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर है। फोन को सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन के जरिए लेने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 12,750 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी है।

News & Image Source :  https://www.jansatta.com/technology-news/8gb-ram-best-smartphone-under-15000-rupees-oppo-poco-redmi/2297814/

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button