badhal school : क्लास रूम में पन्नी लगाकर करते हैं पढ़ाई, पानी के साथ टपकता है प्लास्टर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

बैतूल। जिले के आमला ब्लॉक के ग्राम बराखाड़ी के स्कूल भवन की बेहद खराब हो चुकी है। स्कूल की छत जर्जर हो चुकी है। बारिश के दिनों में छत से पानी के अलावा प्लास्टर भी टपकता है। इसी तरह की हालत यहां की आंगनवाड़ी भवन की भी है। यहां भी छत से बारिश में पानी टपकता है।
स्थिति यह है कि पानी से बचाव के लिए स्कूल के कमरों में पन्नी लगाना पड़ता है। इसके बाद ही पढ़ाई हो पाती है। छोटे-छोटे बच्चे स्कूल और आंगनवाड़ी में पढ़ने के लिए आते हैं। अगर समय रहते स्कूल की मरम्मत और सुधार नहीं किया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि इसकी कोई सुध नहीं ले रहे हैं।

जबकि ग्रामीणों द्वारा बार-बार इस विषय को लेकर अधिकारियों और प्रतिनिधियों को अवगत कराया जा रहा है। ऐसी ही स्थिति आंगनवाड़ी में भी बनी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द इस मामले को संज्ञान में लेकर स्कूल भवन की मरम्मत कराई जाएं। ऐसा नहीं होने पर बच्चों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।



