बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

हद है लापरवाही की… सांपना डैम के वेस्टवेयर में फंसे युवा, सेल्फी लेने में थे मशगूल तभी बढ़ गया पानी, जिम्मेदार अमला था नदारद

• लोकेश वर्मा, मलकापुर
बैतूल जिले में हो रही घनघोर बारिश व्यवस्थाओं और लोगों के रवैए की पोल भी खोल रही है। आए दिन लोगों के नदी और नालों में बहने की खबरें मिल रही हैं। इसके बावजूद लोग अपनी जान की सुरक्षा के प्रति जरा भी चिंतित नजर नहीं आ रहे हैं। यही नहीं जिन अधिकारियों और कर्मचारियों पर सुरक्षा का दारोमदार हैं, वे भी अपने दायित्वों का जरा भी निर्वहन करते नहीं दिख रहे हैं। सारी हदें पार करते हुए लापरवाही का ऐसा ही एक नजारा कल बैतूल के पास सांपना डैम (sanpna dam) में भी देखा गया।

जिले में हो रही झमाझम बारिश से जिले भर के डैम, नदी, जलाशयों, तालाबों और झरनों का सौंदर्य निखार आया है। इन्हें निहारने और लुफ्त उठाने के लिए बड़ी तादाद में प्रकृति प्रेमी इन स्थानों पर पहुंच रहे हैं। इसी बीच कुछ लोग अच्छी सेल्फी लेने और ज्यादा रोमांचित महसूस करने के लिए ऐसा खतरा भी उठा लेते हैं जो कि उनके लिए जानलेवा हो सकता है।

यह भी पढ़ें…heavy rain in betul : बैतूल जिले में एक बार फिर धुआंधार बारिश, घरों में कैद हुए लोग, माचना नदी उफान पर

शनिवार की दोपहर में सांपना जलाशय छलक उठा। जैसे ही यह खबर लोगों तक पहुंची तो यहां भीड़ उमड़ आई। उन्हीं में से कुछ युवा एक साथ छलक उठे दोनों वेस्टवेयरों की बीच धार में पानी में उतर कर सेल्फी लेने लगे। झमाझम होती बारिश से लगातार डैम के वेस्टवेयरों की जलधाराओं का स्तर बढ़ रहा था।

यह भी पढ़ें…रील नहीं रियल लाइफ… ना जाने इस शख्स से कैसी है अदावत; ढूंढ-ढूंढ कर बार-बार डंस लेता है उसे सांप

इस बीच यह युवा अठखेली करते हुए सेल्फी लेने में ही मशरूफ रहे। एक स्थिति यह भी आई कि पानी इतना बढ़ गया कि वे खुद बाहर निकलने की स्थिति में नहीं रहे (Youth trapped in Dam’s wasteware)। पानी का एक जोरदार थपेड़ा इन्हें चंद पलों में पता नहीं कहां से कहां पहुंचा देता। देखें वीडियो…

वैसे तो हर डैम में कुछ प्रतिबंधित क्षेत्र होता है। वहां आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित होती है। बताते हैं कि डैम का यह क्षेत्र भी प्रतिबंधित श्रेणी में आता है। डैम की देखरेख और लोगों की ऐसे प्रतिबंधित क्षेत्र में आवाजाही रोकने बकायदा स्टाफ भी तैनात रहता है। लेकिन इस डैम का स्टाफ ना जाने कहां नदारद रहता है।

यह भी पढ़ें… छिंदवाड़ा : ट्रैक्टर समेत उफनती नदी में बहे तीन लोग, दो को बचाया, एक लापता

यही वजह है कि लोग मनमर्जी से यहां कहीं भी चले जाते हैं। कल जबकि डैम ओवरफ्लो हो चुका था और ऐसे समय तो विशेष देखरेख और सावधानी की जरूरत होती है। इसके बावजूद यहां रोकटोक करने वाला कोई नहीं था। यही नहीं, काफी देर तक सेल्फी ले रहे युवा वेस्टवेयर में फंसे रहे। इसके बाद कहीं अमले की नींद खुली और मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकला गया।

यह भी पढ़ें… मुलताई-पट्टन क्षेत्र में 3 और बांधों की जोर शोर से उठ रही मांग, गांव-गांव में सभाओं के जरिए किया जा रहा किसानों को जागरूक

 बैतूल अपडेट के इंस्टाग्राम ग्रुप से जुड़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें…

👉https://t.me/+k1Riayq0QzZhYWJl

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button