अपने अस्तित्व को बचाने 22 जुलाई को बंद रहेगी विद्युत नगरी सारणी : बाइक रैली निकलेगी, धरना प्रदर्शन भी करेंगे
◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
बाबा मठारदेव की पावन नगरी और विद्युत नगरी सारनी 22 जुलाई को अपने अस्तित्व को बचाने के लिए बंद रहेंगी। सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने मिलकर सारनी बचाओ संघर्ष समिति बनाकर सभी दुकानदारों से बंद का आह्वान किया है। सभी दुकानदारों और व्यवसायियों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया है।
समिति के अरविंद सोनी, सुनील भारद्वाज, अखिलेश तिवारी ने बताया कि सभी राजनैतिक संगठनों ने इस क्षेत्र का केवल शोषण और दोहन किया। जिसके परिणामस्वरूप ही अपने अस्तित्व को बचाने के लिए सभी राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक व ट्रेड यूनियन अब सड़क पर उतर गए हैं।सभी संगठनों और आम जनमानस ने मिलकर सारनी संघर्ष समिति का निर्माण किया है। समिति द्वारा वर्तमान प्रदेश सरकार, क्षेत्रीय विधायक और सांसद के माध्यम से क्षेत्र में रोजगार के संसाधन खुलवाने की मांग की जा रही है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को एक दिवसीय बंद का आह्वान किया है।
क्षेत्र के व्यापारी आशीष साहू, प्रकाश कसरादे, बगडोना के बबलू रघुवंशी, प्रमोद दरवाई, मिथिलेश रघुवंशी, विजय यादव, हनुमान चालीसा मंडल के अध्यक्ष संजय झरबड़े, व्यापारी संघ के दिनेश बाथम, ठेकेदार संघ के जग्गी आहूजा, शमीम रिजवी, महेश चौहान, मंजे सिंह, भीमराव कवड़कर, मनोज वाग्रदे, जगदीश पंवार, संजू, कमलेश पटैया, अनिल साहू, रामजी नरवरे, जगदीश नगदे, ललित वराठे, सुभाष, राजेन्द्र माने सहित सैकड़ों लोगों ने इस बंद का समर्थन किया है।
सभी समाज के प्रमुख लोगों ने बताया कि विगत 2 दशकों से भी Óयादा का समय बीत जाने के बावजूद राजनेताओं ने केवल क्षेत्र की जनता को लालीपाप के अलावा कुछ नहीं दिया है। क्षेत्र की जनता अब अपने आप को ठगा सा महसूस करते हुए अपने ही अस्तित्व को बचाने के लिए शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के करीब बगडोना गेट पर विशाल धरना प्रदर्शन करने वाली है। समिति ने नगर पालिका क्षेत्र सारनी के समस्त वार्डों के व्यापारियों से सारनी बचाओ की इस मुहिम में सम्पूर्ण बंद का आह्वान किया है।
ग्रामीण क्षेत्र में भी संघर्ष समिति को जमकर सहयोग मिल रहा है। समिति के अध्यक्ष अरविंद सोनी ने बताया कि सारनी जयस्तंभ से सैकडंों गाड़ियों का काफिला पाथाखेड़ा के मुख्य मार्गों से होते हुए शोभापुर कॉलोनी के समस्त वार्डों मे प्रवेश करेगा। जहां सभी मिलकर बगडोना मुख्य नगर पालिका गेट पर विशाल धरना प्रदर्शन देंगे। समिति ने पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और सौहार्द की आम जनमानस से अपील की है।
Read Also : Badhal Shahar Sarni : कभी यहां बाहर से आते थे रोजगार करने, अब काम की तलाश में करना पड़ पलायन



