बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

कैंसर जागरुकता के लिए ग्लोबल कट ए थॉन का हिस्सा बनेगा आरडीपीएस; कई देशों में एक साथ होगा हेयर डोनेशन

• उत्तम मालवीय, बैतूल
कैंसर जागरुकता के लिए बैतूल जिला एक बार फिर मिसाल पेश करने जा रहा है। यह पहला मौका होगा जब कैंसर जागरुकता एवं कैंसर सरवाईवर्स की मदद के लिए जिले के अग्रणी एवं समाज हित के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाले आरडी पब्लिक स्कूल (RDPS) द्वारा हेयर फार होप (hair for hope) इंडिया से जुड़कर थर्ड ग्लोबल कट ए थॉन (Global Cut a thon) में सहभागिता निभाई जाएगी।

इस अभिनव आयोजन में न्यूयार्क से आस्ट्रेलिया एवं भारत के 25 स्थानों पर एक साथ लाईव कार्यक्रम में कैंसर पेशेंट के लिए हेयर डोनेशन किया जाएगा। कुछ स्थानों पर कैंसर सरवाईवर को लाईव प्रोग्राम में ही विग भी भेंट की जाएगी।

मध्यप्रदेश में आरडीपीएस स्कूल इस कार्यक्रम को आयोजित कर रहा है। जिसमें 35 से अधिक लोगों द्वारा हेयर डोनेशन किया जाएगा। हेयर डोनेशन करने वालों में एक 8 साल का बच्चा एवं 75 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल है। पूरे विश्व में यह ऐतिहासिक आयोजन 24 जुलाई को एक साथ होगा। कार्यक्रम में संयोजक की भूमिका बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति निभा रही है।

कैंसर पीड़ितों की मायूसी दूर करेंगी आरडीपीएस की छात्राएं

कैंसर मरीजों के बाल कीमो थैरेपी से उपचार के दौरान झड़ जाते हैं। कई बार ऐसे मरीज खास तौर से महिलाएं, अपना आत्मविश्वास खो देती हैं। ऐसे ही मरीजों के लिए आशा की किरण है होप फॉर इंडिया कैम्पेन। जिसे 13 वर्ष पहले कोच्ची निवासी कैंसर सरवाईवर प्रेमी मैथ्यू द्वारा शुरु किया था। प्रेमी मैथ्यू वर्तमान में दुबई में है और भारत सहित अन्य देशों में कैंसर जागरुकता के लिए होप फॉर हेयर इंडिया एवं प्रोटेक्ट योर मॉम अभियान (Protect Your Mom Campaign) के माध्यम से कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें…OMG… इतना लंबा पुलिस वाला नहीं देखा होगा कहीं, 7.6 फीट की है ऊंचाई, खड़े-खड़े ही छू लेते हैं छत को

इसी कड़ी में 24 मई को न्यूयार्क, आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, अफ्रीका, भूटान, नेपाल सहित अन्य देशों में व भारत की 25 लोकेशन पर एक साथ कैंसर मरीजों के लिए हेयर डोनेशन कार्यक्रम होगा। कुछ स्थानों पर लाईव कार्यक्रम में ही कैंसर मरीजों नि:शुल्क विग दी जाएगी। इस कार्यक्रम में आरडी पब्लिक स्कूल मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए भागीदार बन रहा है।

आरडीपीएस की संचालक रितु खण्डेलवाल ने बताया कि स्कूल से भी इस नेक कार्य के लिए 25 से अधिक छात्राएं कैंसर सरवाईवर्स के लिए हेयर डोनेट करेंगी। हेयर डोनेशन जागरुकता का एक छोटा सा हिस्सा है। लेकिन, इस पूरे आयोजन के पीछे मूल भावना कैंसर पीड़ितों का आत्मविश्वास लौटाना और इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करना है। आरडीपीएस की छात्राएं भी कैंसर सरवाईवर्स के चेहरों पर मुस्कान लाने का माध्यम बनेगी।

हेयर डोनेशन के लिए नागपुर, इटारसी से भी रजिस्ट्रेशन

24 जुलाई को होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 35 छात्राएं, महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा हेयर डोनेशन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक गौरी पदम ने बताया कि इस कार्यक्रम में अपने दादाजी की स्मृति में बैतूल बाजार निवासी 8 वर्षीय बालक राजवर्धन वर्मा भी हेयर डोनेट करेगा।

इसके अलावा 75 वर्षीय सेवा निवृत्त शिक्षक गणेश प्रसाद सरियाम, सेवा निवृत्त सीडीपीओ कल्पना जोनाथन इटारसी, दुर्गाश्री प्रशांत मावले 14 वर्ष नागपुर व आरती पुण्डे, मोक्षदा पाटिल, शीतल वर्मा, अंकिता अमरुते, सुरेखा वैध ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इस अनूठे आयोजन को लेकर हेयर डोनर्स में उत्साह व्याप्त है।

यह भी पढ़ें… शाबाश बेटी : इस नन्हीं सी क्यूट बिटिया ने चंद पलों में कर डाला ऐसा काम कि छाई है सोशल मीडिया पर, मिल चुके लाखों लाइक्स

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button