देश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

bridge damaged : भौंरा-धपाड़ा मार्ग का तवा पुल क्षतिग्रस्त, बैतूल-बुरहानपुर और बैतूल-आशापुर स्टेट हाईवे भी बंद

बैतूल जिले और आसपास के इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। भारी बारिश के कारण लोग जहां घरों से नहीं निकल पा रहे हैं वहीं नदी-नालों ने रास्ते रोक रखे हैं। अधिकांश मार्ग बंद पड़े हैं। वहीं बाढ़ के चलते पुल-पुलियाओं को नुकसान भी पहुंच रहा है। जिले के शाहपुर ब्लॉक में भौंरा-धपाड़ा मार्ग पर स्थित तवा नदी का पुल बाढ़ के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है। इधर बैतूल-बुरहानपुर और बैतूल-आशापुर स्टेट हाईवे भी बाढ़ के कारण बंद हैं।

शाहपुर से नवील वर्मा ने बताया कि भौंरा-धपाड़ा मार्ग पर तवा नदी पर पुल बना था। यह पुल आज सुबह आई बाढ़ में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पुल के एक कॉलम का टॉप बाढ़ में बह गया है। किनारे की ओर स्थित इस कॉलम में करीब 5 से 6 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। इसके चलते बाढ़ उतरने के बाद भी इस पुल से आवाजाही नहीं हो सकेगी। पुल की मरम्मत के बाद ही इससे यातायात शुरू हो सकेगी। गौरतलब है कि तवा नदी पूरे उफान पर थी और बेहद ऊँचे इस पुल के ऊपर से बाढ़ जा रही थी। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो…

https://youtube.com/shorts/hOVzheHqpEo?feature=share

दामजीपुरा से युनूस खान ने बताया कि बैतूल-बुरहानपुर मार्ग सुबह से बंद है। इस मार्ग पर धामदेही की गाड़ाघाट नदी के पुल से पानी जा रहा है। इसके चलते उमरघाट से भैंसदेही जा रही संजरी बस और गुलाई से बैतूल जा रही गायत्री बस भी नहीं निकल पाई है। यात्री बाढ़ के उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि जल्द बाढ़ उतरने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

उधर देसली बेहड़ा का घोकड़ा नाला भी उफान पर है। इससे इंदौर-आशापुर-बैतूल स्टेट हाईवे भी सुबह 7 बजे से बंद है। बताया जाता है कि इसका पानी लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते यहां भी जल्द मार्ग शुरू होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस मार्ग पर भी बड़ी संख्या में वाहनों की कतार पुलिया के दोनों ओर लगी है।

यह भी पढ़ें… दर्दनाक हादसा : बाढ़ में बही स्कार्पियो, छह लोग थे सवार, तीन के शव मिले, मुलताई के दातोरा गांव का है परिवार

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button