बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

bech rahe the yuati ko : औरंगाबाद की युवती को थी बेचने की तैयारी, पुलिस ने खरीदने और बेचने वाले पांच आरोपियों को दबोचा

फोटो : सचिन जैन

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
trying to sell a girl : महाराष्ट्र के औरंगाबाद की एक युवती को बेचने की तैयारी थी। युवती को बैतूल में लाकर सौदेबाजी हो रही थी। इसी बीच मकान मालिक रिश्तेदार ने पुलिस को सूचित कर दिया। इधर तब तक आरोपी फरार हो रहे थे। इस पर पुलिस ने उन्हें पीछा कर दबोचा। इसके बाद देवास में छापा मार कर युवती को खरीदने वालों को भी गिरफ्तार किया। कुल पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है।

एसपी सिमाला प्रसाद ने सोमवार को इस बारे में कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई 2022 को अशोक मालवीय निवासी लिंक रोड बैतूल ने रिपोर्ट की कि मेरी मौसी सरिता पत्नी सुरेश पाटीदार उम्र 35 साल निवासी ग्राम बडिया मान्डू थाना हाट पिपलिया में रहती है। वह मेरे परिवार से मिलने आती जाती रहती है।

आज से करीब एक सप्ताह पहले मेरी मौसी मेरे यहां आई थी। उसके साथ एक 25 साल की लड़की भी थी। लड़की को मेरे घर पर छोड़ कर चली गई थी। उसने बताया था कि यह लड़की मेरे यहां पर काम करती है। मेरी सास की तबीयत ठीक नहीं है। जिसका मुझे इलाज कराने जाना है। इस कारण दो-चार दिन के लिये इसे छोड़ कर जा रही हूं। इसके बाद 6 जुलाई को मेरी मौसी सरिता अपने साथ एक व्यक्ति को लेकर आई थी। दो दिन से तीनों मेरे घर पर रह रहे थे।

मोबाइल पर कर रहे थे सौदेबाजी

इस दौरान मौसी और उसके साथ आये व्यक्ति (जिसे मौसी ने राजेश शर्मा बताया) द्वारा उक्त लड़की को किसी देवास के निवासी को साठ-सत्तर हजार रुपये में बेचने की बात मोबाइल पर करते हुए सुना। मुझे ऐसा लगा कि ये दोनों लड़की को बेचने की बात कर रहे हैं। इसके बाद मैंने अपने घर में रह रही लड़की से उसके नाम-पते की जानकारी ली। लड़की ने अपना पता औरंगाबाद बताया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में धारा 370 का अपराध दर्ज किया गया।

आरोपियों को पकड़ने बनाई टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के निर्देशन में एसडीओपी सृष्टि भार्गव ने थाना प्रभारी कोतवाली को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। इस पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को रवाना किया गया। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि संदेही बबलेश यादव, राजेश शर्मा, सरिता पाटिल एवं उक्त लड़की काली गाड़ी से निकल गये हैं।

पीछा करके झारकुंड से पकड़ा गया

इस पर उनकी गाड़ी का पीछा कर झारकुंड से पकड़ा गया। पुलिस अभिरक्षा में लेकर उनसे पूछताछ की गई। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लड़की को देवास बेचने जा रहे हैं। यह जानकारी मिलने पर एक टीम देवास पहुंची जहां जहां लड़की को खरीदने वाले गजराज विश्वकर्मा एवं पप्पू विश्वकर्मा मिले। जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। उन्होंने भी जुर्म करना स्वीकार किया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

सभी संदेहियों एवं आरोपियों को थाना लाया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। इस मामले में आरोपी राजेश पिता आनंदीलाल साहू (50) हाट पिपलिया देवास, सरिता पत्नी सुरेश पाटिल बडिया मान्डू हाटपिपलिया देवास, गजराज पिता कालूजी विश्वकर्मा (43) देवास, पप्पू पिता कांतिलाल विश्वकर्माा (25) देवास और बबलेश पिता दुलीचंद यादव (35) बैतूल को गिरफ्तार किया गया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button