बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

Railway Recruitment 2022: रेलवे में 1659 पदों के लिए निकली बंपर भर्ती, 10वीं और 12वीं पास के लिए मौका, Online करें आवेदन

Railway Recruitment 2022: रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (Railway Recruitment Cell) ने अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट http://rrcpryj.org के जरिए 1 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) की ओर से निकाली गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए निर्धारित अंतिम तिथि या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं।

Railway bharti : रिक्त पदों की संख्या

उत्तर मध्य रेलवे (NCR) द्वारा शुरू की गई इस भर्ती में अपरेंटिस के लिए 1659 पदों पर भर्ती की जा रही है।

Railway bharti : शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए।

Railway bharti : उम्र सीमा

अभ्यर्थी की उम्र 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अगस्त 2022 से की जाएगी। ओसीबी वर्ग के अभ्यर्थी को अधिकतम उम्र सीमा में तीन वर्ष और एससी व एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी गई है।

यह भी देखें… SSC Exam Calendar : कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, देखें अब कब होगी कौनसी परीक्षा

Railway bharti : आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग को 100 रूपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी व एसटी वर्ग को आवेदन फीस में छूट दूी गई है।

Railway bharti : चयन प्रक्रिया

आवेदकों का चयन मेरिट के जरिए किया जाएगा। मेरिट शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की जाएगी। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

Railway bharti : ऐसे करें आवेदन

• सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट http://rrcpryj.org पर जाएं।

• होम पेज पर दिए गए Click here for Online Form के लिंक पर क्लिक करें।

• अब मांगी गई जानकारी को दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।

• आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें।

• आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

Railway bharti : जरूरी तारीखें

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 जुलाई 2022 से शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया 1 अगस्त 2022 तक चलेगी। इसके बाद आवेदन नहीं किए जा सकेंगे।

News Source :  https://www.jansatta.com/job/rrc-railway-recruitment-2022-invited-application-posts-of-apprentice-apply-at-rrcpryj-org-check-details-here/2259160/

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button