बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident : बाइक सवार महिला की साड़ी पहिए में फंसी, गंभीर रूप से घायल, बैतूल की है पीड़िता, जा रही थी प्रभात पट्टन

विजय सावरकर, मुलताई 

नेशनल हाईवे पर बाइक से जा रही महिला की साड़ी बाइक के पिछले पहिए में फंस गई। जिससे महिला हाईवे के सीमेंट रोड पर सिर के बाल गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया है।

रामनगर बैतूल निवासी लताबाई गोपाल पद्माकर 40 साल अपने पुत्र योगेश के साथ बाइक से प्रभातपट्टन जा रही थी। मुलताई की सीमा में एमपी ढाबे के पास लताबाई की साड़ी बाइक के पिछले पहिए में फंस गई। जिससे लताबाई गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें… accident and beating : बरेठा घाट में फिर पलटा ट्रक, खाई में फिंकाई प्याज की बोरियां; इधर युवक की जीजा और पिता ने की बेहरमी से पिटाई

सूचना पर एंबुलेंस के चालक लोकेश डोंगरे मौके पर पहुंचे। घायल लताबाई को इलाज के लिए अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर लताबाई के सिर में गंभीर चोट होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। योगेश ने बताया कि वे मम्मी के साथ छोटे भाई भूपेंद्र का कक्षा छठवीं में एडमिशन कराने प्रभातपट्टन के नवोदय विद्यालय जा रहे थे।

यह भी पढ़ें… Accident : तेज गति से जा रही बोलेरो ने पहले बाइक को कुचला, फिर पैदल जा रहे दो लोगों को मारी टक्कर, हादसे में 5 घायल

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button