बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

JEE Main June Session 2022: जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, यहां दी गई लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जेईई मेन 2022 की जून परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे. एनटीए जून सत्र की परीक्षाएं 20 जून 2022 से आयोजित करेगा. परीक्षा शुरू होने में लगभग तीन हफ्तों का समय बचा है. जून सत्र के लिए जेईई मेन 2022 के एडमिट कार्ड एनटीए की इस ऑफिशियल वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र और शहर के बारे में जानकारी दी जाएगी.

बता दें कि एनटीए द्वारा जेईई मेन के जून सत्र के लिए परीक्षा शहरों की जानकारी आने वाले कुछ ही दिनों में जारी कर दी जाएगी. जानकारी के अनुसार परीक्षा शहरों की लिस्ट 7 जून तक जारी की जा सकती है. एनटीए परीक्षा शहरों की लिस्ट इसलिए जल्द जारी करेगा, क्योंकि जिन छात्रों के परीक्षा देने के लिए किसी और शहर पड़ें तो वे यात्रा करने के लिए आवश्यक व्यवस्था पहले से कर सकें.

यह भी पढ़ें… Online Admission : शासकीय महिला आईटीआई में कई व्यायवसायिक और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू : छात्रावास और भोजन सुविधा के साथ छात्रवृत्ति भी

जेईई मेन 2022 के जून सत्र के लिए एडमिट कार्ड 8 जून से 10 जून 2022 के बीज जारी होने की संभावना है. एडमिट कार्ड में आगामी परीक्षा के लिए छात्रों को दिए जाने वाले स्लॉट के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी.

महत्वपूर्ण तारीखें

© परीक्षा शहर की घोषणा – जून, 2022
© एनटीए की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख – जून, 2022 के पहला या दूसरे सप्ताह में
© जून सत्र के लिए परीक्षा की तारीखें – 20 जून से 29 जून 2022 तक

छात्र कृपया ध्यान दें कि परीक्षा शहर या परीक्षा केंद्र में परिवर्तन के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा. छात्रों को जेईई मेन परीक्षा में बैठने के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र पर ही जाना होगा. एनटीए यह सुनिश्चित करेगा कि छात्रों को पसंद के अनुसार केंद्र मिले. हालांकि, यह हमेशा संभव नहीं होता है.

बता दें कि छात्रों से संबंधित जानकारी एडमिट कार्ड पर भी छपी होगी. छात्रों से अनुरोध है कि वे प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक अपने एडमिट कार्ड को संभाल कर रखें. एडमिट कार्ड में किसी भी गलती के कारण प्रवेश रद्द हो सकता है.

News & Image Source :  https://zeenews.india.com/hindi/education/jee-main-june-session-2022-admit-card-will-be-release-soon-know-how-to-download/1204588

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button