बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटमहिला जगत/बाल जगत

Online Admission : शासकीय महिला आईटीआई में कई व्यायवसायिक और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू : छात्रावास और भोजन सुविधा के साथ छात्रवृत्ति भी

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में प्रवेश सत्र 2022-23 में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

संस्था में कुल 10 व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित हैं। जिसमें एनसीवीटी दो वर्षीय पाठ्यक्रम अंतर्गत इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक, इनफार्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस, मैकेनिक कंप्यूटर हार्डवेयर व्यावसायिक पाठ्यक्रम शामिल हैं।

इसी तरह एनसीवीटी एक वर्षीय पाठ्यक्रम अंतर्गत फ्लोरीकल्चर एंड लैंड स्केपिंग, कम्प्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिंदी), सुइंग टेक्नोलॉजी (कटिंग एंड टेलरिंग), ऑफिस असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर पाठ्यक्रम शामिल हैं।

एससीवीटी एक वर्षीय पाठ्यक्रम अंतर्गत स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) पाठ्यक्रम संचालित है। सुइंग टेक्नोलॉजी (सिलाई) पाठ्यक्रम में प्रवेश योग्यता आठवीं है। इस व्यवसाय में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश होंगे।

शासकीय महिला आईटीआई में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं एवं इनको नि:शुल्क छात्रावास एवं भोजन की सुविधा के साथ 1000 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार आईटीआई उत्तीर्ण होने पर केवल हिन्दी एवं अंग्रेजी की परीक्षा देकर माध्यमिक शिक्षा मण्डल से 12वीं उत्तीर्ण प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है। किसी भी ट्रेड में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के किसी भी ब्रांच में द्वितीय वर्ष में प्रवेश की पात्रता प्राप्त कर लेते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button