बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Death in accident: मोटर साइकिलों की भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर ; बैतूल-परासिया स्टेट हाइवे पर हादसा

• उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर खमालपुर गांव के पास रविवार रात करीब 9.30 बजे दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर हंड्रेड डायल मौके पर पहुंची और युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन बैतूल जिला अस्पताल लेकर गए।

हंड्रेड डायल के सैनिक गौतम नेगी एवं पायलट मनोज डोंगरे ने बताया कि खमालपुर गांव के पास दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में आमढाना निवासी गबरु वाड़ीवा की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे परिजन जिला अस्पताल लेकर गए हैं। मृतक के शव को घोड़ाडोंगरी अस्पताल भिजवाया गया है।

2 Death in accident : मोटर साइकिलों की भिड़ंत में मासूम और युवक की मौत, पति-पत्नी गंभीर, स्टेट हाइवे पर हादसा

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button