बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटमनोरंजन अपडेट

Rural Sports : बिजली की रफ्तार से दौड़े पवन और विट्ठल, 6 सेकंड 61 पाइंट में जीती पट प्रतियोगिता

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल जिला मुख्यालय के समीप बैतूल बाजार में चल रही दो दिवसीय जय बजरंग बैल जोड़ी पट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में होशंगाबाद जिले के विट्ठल और पवन नामक बैल जोड़ी ने 6 सेकंड 61 पॉइंट में दौड़ लगाकर पट प्रतियोगिता जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। साथ ही 38 हजार रुपये की राशि का पहला पुरस्कार भी हासिल किया।

बैतूल बाजार के एल्बी लॉन के पीछे पट प्रेमियों द्वारा पट का आयोजन किया गया था। पहले दिन करीब 30 बैल जोड़ी ने दौड़ लगाई थी। वहीं दूसरे दिन होशंगाबाद, हरदा, छिंदवाड़ा और महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से करीब 120 बैल जोड़ियों ने पट हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। होशंगाबाद जिले के जमुनिया के पट प्रेमी अनिल मीणा के विट्ठल और पवन नामक बैल जोड़ी ने 6 सेकेंड 61 पॉइंट में दौड़ पूरी कर पट प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। देखें वीडियो…

हजारों रुपये के इनाम हुए वितरित

पट प्रतियोगिता के समापन के बाद शाम 7 बजे पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालाजीपुरम मंदिर के संस्थापक सेम वर्मा थे। पहले स्थान पर रही विट्ठल और पवन बैल जोड़ी के मालिक अनिल मीणा को 38 हजार रुपये की नगद राशि का प्रथम पुरस्कार सेम वर्मा के हाथों वितरित किया गया। दूसरे स्थान पर रही अलकेश पटेल सलाबेड़ी की बैल जोड़ी ने 6 सेकंड 64 पॉइंट में दौड़ पूरी की। जिसे 17 हजार रुपये की नगद राशि दी गई। तीसरे स्थान पर रही यवतमाल महाराष्ट्र की बैल जोड़ी को 11 हजार रुपये की राशि दी गई। इस प्रकार हजारों रुपये के सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए।

पुरस्कार वितरण के बाद मंदिर संस्थापक सेम वर्मा ने पट प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत खुशी की बात है कि पुरानी परंपराओं को जीवित रखकर पट प्रेमियों द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दूर-दूर से आकर पट प्रेमियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने पट समिति का भी इस आयोजन के लिए आभार माना।

इशारा मिलते ही पकड़ लेते हैं बिजली की रफ्तार, रोमांचक होता है पट प्रतियोगिता का नजारा

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button