बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

घर से मंगल सूत्र चुराने वाले दो बाल अपचारी 24 घंटे में गिरफ्तार, चोरी गया माल भी बरामद

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल गंज थाना पुलिस ने लोहिया वार्ड में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। इस चोरी के मामले में दो नाबालिग बालकों को पकड़ा गया है। उनके पास से चोरी गया मशरूका भी जप्त किया गया है।

    फरियादी राहुल पिता राजेश परते निवासी लोहिया वार्ड गंज बैतूल द्वारा थाना गंज आकर रिपोर्ट की थी कि 23 मई की दरम्यानी रात में उसके घर के अन्दर रखी कोठी में रखा मंगल सूत्र कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना गंज में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

    घर और दुकान में चोरी करने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी समेत चोरी का एक लाख का माल बरामद

    प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर दो नाबालिक बालकों को पकड़ा गया एवं चोरी गया मशरुका जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक सतीष कुमार अंधमान, एसआई छत्रपाल धुर्वे, प्रआर तरुण, संदीप इमना, आरक्षक नितिन चौहान की रही।

    chital hunt : चीतल का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ससुर के पास रखी थी भरमार बंदूक की नाल

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button