बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, आज ना ही करें खरीदी तो बेहतर

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन कीमती धातुओं के दाम में जोरदार तेजी देखने को मिली। जहां एक ओर सोने की कीमत में इजाफा हुआ, वहीं चांदी का भाव भी बढ़ गया। अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले सोने-चांदी के ताजा भाव जान लेना आपके लिए फायदेमंद होगा।

एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने की कीमत में 0.66 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और इसका भाव बढ़कर 50,551 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। जहां सोने के दाम में तेजी आई, तो वहीं चांदी का भाव 1.42 फीसदी बढ़ गया। इस तेजी के साथ चांदी की कीमत उछलकर 61,639 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

इस तरह जाने अपने शहर के भाव

देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

न्यूज सोर्स : https://www.amarujala.com/business/bazaar/gold-silver-rate-up-today-gold-rise-silver-jumpes-know-latest-price-before-buying?src=foryou

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button