rapist’s procession : मासूम बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, कोर्ट जाते-जाते यह बोला आरोपी

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में 2 मासूम बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। पुलिस आरोपी का बाकायदा जुलूस निकाल कर कोर्ट तक ले गई। इस दौरान आरोपी गरब सिंग पूरे रास्ते भर यह कहता नजर आया कि ‘अपराध करना पाप है।’ देखें वीडियो…
गौरतलब है कि थाना भैंसदेही में 11 मई 2022 को फरियादी ने रिपोर्ट की थी कि वह 5 वर्षीय भतीजी और 7 वर्षीय बेटी के साथ शाम को वापस घर आ रहा था। उसी दौरान गांव का गरब सिंह दोनों अबोध बच्चियों को अपनी होन्डा साईन मोटर साइकिल पर जबरन बिठाकर जंगल की तरफ ले गया। वहां दोनों अबोध बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी गरब सिंग घर से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया।
दरिंदगी की पराकाष्ठा : महज 5 और 7 साल की मासूम बच्चियों से दुष्कर्म, पुलिस की गिरफ्त में हैवान
रिपोर्ट पर थाना भैंसदेही में आरोपी गरब सिंग के विरूद्ध धारा 363, 376-ए, 376-बी 377 भादंवि 5एम पॉक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी गरब सिंग को गिरफ्तार करने हेतु दो टीमें बनाई गई थीं। आरोपी अपनी मोटर साइकिल होन्डा साईन से कहीं भागने वाला था। उसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आज उसे कोर्ट में पेश किया गया।



