बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

food poisoning : सगाई समारोह में खाना खाने के बाद आधा सैकड़ा लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत, अस्पताल में कराया भर्ती

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के आमला ब्लाक के ग्राम पिंडरई में आयोजित एक सगाई कार्यक्रम के भोजन खाने के बाद मेहमानों को उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई। इस पर उन्हें मुलताई के सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। पांच निजी वाहनों से पीड़ितों को अस्पताल लाया गया। यहां पीड़ितों का इलाज चल रहा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पिंडरई में रघुवंशी समाज में कन्या का सगाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। कन्या का टीका लगाने ग्राम गडरिया से मेहमान आए थे। शाम 5 बजे हुए कार्यक्रम में ग्राम पिंडरई, डुडरिया सहित अन्य ग्रामों से आए मेहमानों ने खाना खाया। इसके एक घंटे बाद शाम 6 बजे मेहमानों और ग्रामीणों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी।

    मेहमानों और ग्रामीणों की हालत बिगड़ती देख परिजनों और ग्रामीणों ने पीड़ितों को निजी वाहनों से रात 9.30 बजे सरकारी अस्पताल लाया। पीड़ितों में कुबेर सिंह रघुवंशी निवासी मुलताई, बीरम सिंह रघुवंशी, सुरेश सिंह रघुवंशी, डुडरिया, मेहताब सिंह रघुवंशी पिंडरई सहित अन्य शामिल हैं।

    फर्श पर लिटा कर करना पड़ रहा है इलाज

    पीड़ितों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में बेड कम पड़ गए। पीड़ितों की हालत बिगड़ती देख अस्पताल कर्मियों ने फर्श पर लिटाया और बॉटल लगाकर उनका इलाज किया। कुछ पीड़ितों को फर्श पर ही बेड पर लिटा कर इलाज कराना करना पड़ा।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button