बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Supervision : कलेक्टर बोले- दो से तीन फीट और गहरा होना था इंटकवेल, और देरी होने पर लगेगी ठेकेदार पर पेनाल्टी

◼️ विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने गुरुवार को हरदौली जल आवर्धन योजना के पीएचई घटक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डैम से संपवेल में जमा हो रहे पानी के सैंपल की टीडीएस किट से जांच की।

कलेक्टर श्री बैंस ने नगर पालिका सीएमओ और ठेकेदार को 31 मई तक फिल्टर प्लांट का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीएमओ से पूछा हरदौली जल आवर्धन योजना के कनेक्शन नगर वासियों को कैसे दोगे, इसके लिए कोई स्टीमेट बनाया है?

इस पर वहां मौजूद नगर पालिका बैतूल के कार्यपालन यंत्री महेश अग्रवाल ने बताया कि कनेक्शन देने के लिए एस्टीमेट बनाया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि कनेक्शन लेने के नाम पर नगर वासियों से अलग से राशि नहीं ली जाएं। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री और नगर पालिका सीएमओ को फिल्टर प्लांट के निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्वक करने के निर्देश दिए।

प्लांट के निर्माण कार्य की गति धीमी

कलेक्टर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि उन्हें फिल्टर प्लांट के निर्माण कार्यों में धीमी गति होने की शिकायत मिली थी। इसलिए वे निरीक्षण करने आए हैं। डैम के पानी की क्वालिटी की जांच सप्ताह में दो बार करने के निर्देश पीएचई विभाग को दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि इंटेकवेल दो से तीन फीट और गहरा होना था। निर्माण कार्य में और देरी होने पर ठेकेदार के खिलाफ पेनाल्टी भी लगाई जाएगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button