बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

आमला में शीघ्र बनेगा भगवान परशुराम का मंदिर : द्वारकाधीश शर्मा

  • अंकित सूर्यवंशी, आमला
    माता मंदिर आमला में भगवान परशुराम का जन्म उत्सव सर्व ब्राह्मण समाज आमला की ओर से मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान परशुराम का अभिषेक किया गया। समाज के वरिष्ठ जनों का शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया।

    इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष द्वारकाधीश शर्मा समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें समाज के सभी प्रबुद्ध नागरिक को साथ लेकर समाज के हित में कार्य करना। उन्होंने आमला में भगवान परशुराम का मंदिर बनाने को लेकर सभी सदस्य से सुझाव मांगे हैं। आगामी परशुराम जयंती तक भगवान का मंदिर बने इसके लिए संकल्पित होने का आह्वान किया है।

    पंडित लक्ष्मीकांत पौनीकर ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए महिला शक्तियों का भी साथ लेना होगा और उन्हें समाज के कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार करना होगा। इस अवसर पर सुनील मिसर, अमित शर्मा, किशोर पांडे, पंडित हरिप्रसाद पांडे, पंकज पौनिकर, मुकेश रूखमगत सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे। संचालन राजेंद्र उपाध्याय ने और आभार प्रदर्शन जितेंद्र शर्मा ने किया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button