BJP जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला बोले- मंडल प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित रहे शत प्रतिशत कार्यकर्ता

बैतूल। आगामी 30 अप्रैल व 1 मई को मंडल स्तर पर होने वाले त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने गुरूवार शाम को मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रशिक्षक व मोर्चा जिलाध्यक्षों से वर्चुअल संवाद कर तैयारियों पर चर्चा की।
भाजपा संगठन कुशाभाउ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के तहत मना रही है। जिसके तहत संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हंै। पहले पार्टी ने बूथ स्तर की समितियों को डिजीटलाईजेशन करने के लिए बूथ विस्तारक योजना चलाई जो जिले सहित पूरे प्रदेश में जबरदस्त सफल रही। प्रदेश के 94 प्रतिशत और बैतूल जिले के 92 प्रतिशत बूथ डिजीटलाईज हो चुके हैं।
इसी के साथ समर्पण अभियान भी शुरू किया गया जो पूर्णता की ओर है। अब पार्टी ने बूथ स्तर के बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए जिसे त्रिदेव नाम दिया गया, को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। त्रिदेव प्रशिक्षण मंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न हो चुकी है।
त्रिदेव प्रशिक्षण के लिए नगर मंडल बैतूल की बैठक में दी प्रारूप और गतिविधियों की जानकारी
आज गुरूवार को मंडल स्तर पर होने वाले त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग को लेकर पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रशिक्षक और मोर्चा के जिलाध्यक्षों से वर्चुअल संवाद किया। श्री शुक्ला ने कहा कि यह प्रशिक्षण बूथ के कार्यकर्ता को दिशा देने के लिए है। पार्टी अब अपना पूरा फोकस बूथ पर दे रही है।
बूथ समितियों का डिजीटलाईजेशन कर लिया है। श्री शुक्ला ने कहा कि मंडल प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति शत प्रतिशत हो, इसकी चिंता सभी कर लें। उन्होंने कहा कि पार्टी के दिशा-निर्देशों पर ही प्रशिक्षण वर्ग होना चाहिए। इस वर्चुअल बैठक का समन्वय अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन द्वारा किया गया।



