बड़ी खबरेंदेश/विदेशब्रेकिंग न्यूजमहिला जगत/बाल जगतलाइफस्टाइल अपडेट

Sara Tendulkar : सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा जल्द कर सकती है ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री, अभी कर रही हैं मॉडलिंग

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा जल्द बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा की फिल्मों में काफी दिलचस्पी है और वह अपना करियर ग्लैमर वर्ल्ड में बनाना चाहती हैं। फिलहाल, वह एक प्रोफेशनल मॉडल हैं और उन्होंने एक्टिंग के गुर भी सीखे हैं ।

सारा ने की है मेडिसिन की पढ़ाई

सारा ने लंदन यूनिवर्सिटी से मेडिसिन की पढ़ाई की है। इससे पहले उनकी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में स्कूलिंग हुई है। वह 24 साल की हैं। सारा तेंदुलकर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 19 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिनमें बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह, सारा अली खान, आलिया भट्ट समेत कई अन्य सेलेब्स के नाम शामिल हैं। सारा अक्सर यहां अपनी ग्लैमरस तस्वीरें, वीडियो शेयर करती रहती हैं।

सारा के फैसले से पेरेंट्स को आपत्ति नहीं

सूत्रों के मुताबिक, सारा ज्यादा सुर्खियों में नहीं रहती हैं, इसलिए उनकी एक्टिंग स्किल्स के बारे में लोगों को अभी तक पता नहीं है। वो काफी टैलेंटेड हैं। सारा के माता-पिता भी उनके फैसलों में उनका सपोर्ट करते हैं और बेटी के एक्ट्रेस बनने के फैसले से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है ।

सचिन ने किया था अफवाहों को खारिज

कुछ साल पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि सारा बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के अपोजिट डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि तब सचिन तेंदुलकर ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि सारा अभी अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं।

शुभमन गिल से जुड़ चुका है नाम

सारा का नाम भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल से जुड़ चुका है। खबरें थीं कि दोनों पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये मामला तब सामने आया था, जब सारा और शुभमन दोनों ने अपनी तस्वीरों में एक जैसा कैप्शन डाला था।

न्यूज सोर्स : https://dainik-b.in/aYLG2gaOvpb

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button