बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Dr. Vandana Kapase on remand : डॉ. वंदना कापसे को अब साईंखेड़ा पुलिस ने लिया रिमांड पर, अस्पताल का अतिक्रमण भी ढहाने की है तैयारी

मुलताई/बैतूल। बैतूल के करूणा हॉस्पिटल की संचालक डॉ. वंदना कापसे को अब साईंखेड़ा पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है। उनसे पुलिस द्वारा अवैध गर्भपात के एक मामले में पूछताछ की जाएगी। सोमवार को न्यायालय से पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है। दो दिन पूछताछ के बाद आरोपी को बुधवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस संबन्ध में साईंखेड़ा पुलिस ने बताया कि साईंखेड़ा थाना अंतर्गत तीन से चार माह पूर्व के दुष्कर्म के एक मामले में तीन माह का अवैध गर्भपात बैतूल लिंक रोड स्थित करूणा हॉस्पिटल में कराया गया था। इसी मामले में पूछताछ के लिए हॉस्पिटल की संचालिका वंदना पति भगवत कापसे को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इधर डॉक्टर के अस्पताल निर्माण में हुए अतिक्रमण को हटाने की भी नगर पालिका की तैयारी है। नगर पालिका द्वारा अस्पताल निर्माण के लिए किए गए अतिक्रमण की नापजोख करने के बाद नोटिस और रिमाइंडर भी जारी किए जा चुके हैं। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही अस्पताल का अवैध हिस्सा नगर पालिका और प्रशासन द्वारा ढहाया जाएगा।

गौरतलब है कि आमला क्षेत्र के एक कोचिंग संचालक द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और फिर उसका गर्भपात कराए जाने के मामले के खुलासा होने पर करुणा हॉस्पिटल की करतूत सामने आई थी। उस मामले में कार्रवाई के बाद और भी पीड़िताएं सामने आई थीं।

इस पर डॉक्टर के विरुद्ध और भी प्रकरण दर्ज किए गए। पहले मामले में तो डॉक्टर को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है, लेकिन बाद में दर्ज हुए मामलों के कारण डॉक्टर ने फिर न्यायालय में सरेंडर किया था। उसके बाद इन अन्य मामलों को लेकर पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है।

female doctor arrested : महिला डॉक्टर गिरफ्तार, अस्पताल सील, दुष्कर्म पीड़ित छात्रा का किया था गर्भपात, कोचिंग संचालक ने किया था रेप

Doctor on PR : डॉ. वंदना कापसे दो दिनों की पुलिस रिमांड पर, अवैध सोनोग्राफी मशीन मामले में होगी पूछताछ

bail application rejected : गर्भपात की आरोपी डॉ. वंदना कापसे का जमानत आवेदन न्यायालय ने किया निरस्त

Surrender : डॉक्टर वंदना कापसे को हाईकोर्ट से मिली जमानत, लेकिन अन्य मामले दर्ज होने से फिर किया कोर्ट में सरेंडर

Arrested : करूणा अस्पताल की करतूत के खुलासे के बाद सामने आए दुष्कर्म के मामलों में तीनों आरोपी गिरफ्तार

करुणा हॉस्पिटल : बगैर अनुमति और धोखाधड़ी से खरीदी थी सोनोग्राफी मशीन, एक और एफआईआर दर्ज

(अ) करूणा अस्पताल की और भी करतूतें उजागर, हुए थे तीन और अवैध गर्भपात, दुष्कर्म पीड़िता भी आई सामने, डॉक्टर की संपत्ति की जुटाई जा रही जानकारी

गर्भपात मामला : पुलिस ने आरोपी के माता-पिता की निशानदेही पर बोरवेल से जब्त किया भ्रूण

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button