बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Rescue : खेलते-खेलते बिना मुंडेर के 20 फीट गहरे कुएं में जा गिरा मासूम, खतरा उठा कुएं में उतरे दो ग्रामीण और बचाई जान


• विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले के प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम हिवरखेड में 4 साल का बालक खेलते-खेलते मार्ग के किनारे स्थित बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरा। बालक को कुएं में गिरता देख दो ग्रामीण लेकर कुएं में उतरे और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मुंबई निवासी पंजाबराव इंगले परिवार सहित ग्राम हिवरखेड निवासी छोटे भाई अजाबराव इंगले के घर आया था। सोमवार सुबह 11 बजे के दरमियान पंजाबराव का 4 साल का पुत्र शिवम ग्राम के व्यस्ततम बाजार चौक के मार्ग के किनारे स्थित कुएं में खेलते खेलते अचानक जा गिरा। इस बीच पास में ही दुकान में बैठे ग्रामीण बंडू माकोड़े और सुरेश गावंडे की नजर पड़ी तो बंडू रस्सा लेकर कुएं में उतरा।

वहीं सुरेश भी कुएं में उतरा और बालक को रस्से के सहारे से बाहर निकाला। सुरेश गावंडे ने बताया कि कुआं 20 फीट गहरा था। कुएं में लगभग 4 से 5 फुट पानी है। शिवम सीधा कुएं में गिरा था। इसलिए उसे कोई चोट नहीं आई। शिवम की हालत अभी ठीक है।

पूर्व जनपद सदस्य उर्मिला गव्हाड़े और भाजपा नेता रमेश गव्हाड़े ने बताया रोड से कुएं की मुंडेर 6 से 7 इंच की है। ग्रामीण कुएं से पानी भरते हैं। कुएं पर जाली नहीं होने से कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है।

इस संबंध में ग्राम प्रधान और सचिव को कुएं पर जाली लगाने को कहा था। पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती गव्हाड़े ने जनपद पंचायत के सीईओ को आज भी घटना की जानकारी देकर कुएं पर जाली लगाने की मांग की है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button