बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

JNV: जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को, परीक्षा के पहले करनी होगी यह जरूरी प्रक्रिया

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा शनिवार 30 अप्रैल 2022 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक बैतूल जिले के सभी 10 ब्लाकों में बनाये गये 45 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी।

    परीक्षार्थियों और अभिभावकों को सूचित किया गया है कि इस बार प्रवेश पत्र पर अपने स्कूल के हेडमास्टर के हस्ताक्षर व सील लगाकर अपने परीक्षा केन्द्र में परीक्षा देने हेतु जाएं। जहां कक्ष निरीक्षक द्वारा जांच के पश्चात्‌ उसे केन्द्र में ही रिकार्ड हेतु रख लिया जाएगा।

    परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने नियत परीक्षा केन्द्र पर समय से पूर्व पहुंचें, ताकि अनावश्यक भाग दौड़ से बच सकें। अन्य जानकारी के लिये जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की हेल्पडेस्क मोबाइल नंबर 7999354454 या 7974778424 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button