बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बैलों को नहलाने गया था डैम, गहरे पानी में जाने से डूबा, तलाश करने पहुंची एसडीआरएफ की टीम

  • अंकित सूर्यवंशी, आमला
    बुधवार को आमला रेलवे डैम में दो बच्चों के डूबने की घटना के बाद गुरुवार को डैम में डूबने की एक और घटना हो गई। आमला थाना क्षेत्र के ग्राम चुटकी में बैलों को नहलाने के लिए डैम पर गया एक युवक डूब गया। शुक्रवार सुबह उसकी तलाश करने के लिए एसडीआरएफ की टीम चुटकी गांव पहुंची है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार चुटकी निवासी तुलाराम उइके (35) कल अपने बैलों को पानी पिलाने और नहलाने के लिए गांव के पास ही स्थित डैम पर गया था। यहां बैलों को नहलाते समय उसका पांव फिसला और वह गहरे पानी में चला गया।

    children drowned in dam : आमला रेलवे डैम में डूबे 2 बच्चे, वाटर पार्क दूर होने से यहां आए थे शौक पूरा करने, हुए हादसे का शिकार

    ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिल सका। इसके बाद एसडीआरएफ को सूचना दी गई। इस पर आज सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है और तलाश शुरू की है।

    suspicious death : नागपुर जाने के लिए बस में बैठा था युवक, रेलवे ब्रिज के नीचे मिली लाश, हाथ है कटा हुआ

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button