बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Murder : गर्दन पर कुल्हाड़ी मार कर पत्नी की नृशंस हत्या, रात 12 बजे की घटना, जांच में जुटी पुलिस

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की गर्दन पर कुल्हाड़ी मार कर हत्या की गई है। घटना बीती रात करीब 12 बजे की है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शाहपुर अस्पताल लाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    murder exposed : साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, पैग बड़ा बनाने को लेकर हुआ विवाद और सिर पर पत्थर पटक कर कर दी थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देशावाड़ी में सरस्वती पत्नी बेनी वर्टी (32) की बीती रात करीब 12 बजे हत्या कर दी गई। महिला के गले पर कुल्हाड़ी का वार किया गया है। इससे महिला की तत्काल ही मौत हो गई। हत्या उसी के पति बेनी पिता भीलू वर्टी (35) द्वारा किए जाने की बात सामने आ रही है।

    Murder : पैसों के लेनदेन पर युवक की हत्या, गले पर मारी दराती, भैंसदेही के राक्सी गांव की घटना

    परिजनों ने घटना की सूचना शाहपुर पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए शाहपुर अस्पताल लाया गया है। पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

    नाले में मिला युवक का शव, चार से पांच दिन है पुराना, हत्या है या हादसा यह अभी स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

    बताया जाता है कि मृतिका और उसका पति कुही गांव के रहने वाले हैं। मृतिका के पति की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसी का इलाज कराने के लिए पत्नी उसे लेकर देशावाड़ी में भगत के पास आई थी। इस बीच उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने रात को ही उसे हिरासत में ले लिया है।

    Murder: आठनेर के चकोरा गांव में युवक की बेरहमी से पिटाई, हुई मौत, अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button