बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Unknown body found : रेलवे गेट के पास मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, सूचना पर पुलिस ने शुरू की जांच

File Photo
  • नवील वर्मा, शाहपुर
    बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। यह लाश भयावाडी रेलवे गेट के पास मिली है। सूचना पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डायल हंड्रेड मुख्यालय से शाहपुर की 100 डायल द्वारा सूचना मिली थी कि भयावाडी गांव के पास रेलवे गेट के आगे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। इस पर मौके पर पहुंचकर डायल हंड्रेड ने शव को नगर परिषद के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचाया। जहां पर पीएम किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button