बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

wheat price : तीन हजार रुपए तक पहुंच सकता है गेहूं का भाव, अभी और उछाल की बनी है संभावना, यह है इसकी वजह

आने वाले दिनों में गेहूं की बढ़ती कीमतों से फिलहाल राहत मिलती हुई नहीं दिखाई पड़ रही है। जानकारों की मानें तो शाॅर्ट से लांग टर्म में गेहूं का भाव 3,000 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर तक पहुंच सकता है। वहीं सीबीओटी (Chicago Board of Trade) पर भी गेहूं की कीमतों में जोरदार तेजी की संभावना जताई जा रही है।

ओरिगो ई-मंडी के सीनियर मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) इंद्रजीत पॉल के अनुसार अप्रैल के महीने में गेहूं की कटाई जोरों पर है और यही वजह है कि कीमतों में कुछ गिरावट आ सकती है। हालांकि उनका मानना है कि कीमतों में आई गिरावट सीमित रहेगी और भाव के 2,015-2,020 रुपए प्रति क्विंटल के नीचे जाने की गुंजाइश कम है।

wheat price : मंडी में गेहूं की हो रही इतनी आवक कि गैप देकर करना पड़ रहा खरीदी, सरकारी केंद्रों पर सन्नाटा

ग्लोबल लेवल पर गेहूं की सप्लाई कमजोर

उनका कहना है कि गेहूं में 2,270 रुपए का मजबूत रेसिस्टेंस है और उसके ऊपर भाव टिकने पर शाॅर्ट से लांग टर्म में 2,600 रुपए से 3,000 रुपए का ऊपरी स्तर दिखाई पड़ सकता है। इसके अलावा ग्लोबल लेवल पर सप्लाई प्रभावित होने और अंतिम स्टॉक कमजोर रहने से शाॅर्ट टर्म में गेहूं की कीमतों में तेजी का रुझान बना रहेगा। इंद्रजीत कहते हैं कि शाॅर्ट टर्म में सीबीओटी पर गेहूं में 9.5 डॉलर से 12 डॉलर प्रति बुशेल के दायरे में कारोबार होने की संभावना है।

wheat prices : गेहूं के दाम में आया थोड़ा और उछाल, तीसरे दिन भी सूने रहे केंद्र, अब दतिया मॉडल पर होगी सरकारी खरीदी

गेहूं की कटाई बढ़ने से फिलहाल कीमतों में कमी

बता दें कि मार्च के पूरे महीने के दौरान गेहूं का भाव 2,250 रुपए से 2,420 रुपए के दायरे में कारोबार करते हुए देखा गया था। दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ने की वजह से दुनियाभर में गेहूं की सप्लाई प्रभावित हो गई थी। ग्लोबल लेवल पर सप्लाई प्रभावित होने से मार्च के पहले पखवाड़े में भारत से गेहूं एक्सपोर्ट आउटलुक के चलते कीमतों में अच्छी तेजी दर्ज की गई थी। हालांकि मार्च के आखिर से और अभी तक कटाई बढ़ने के साथ ही सरकार के द्वारा PMGKAY योजना की समयावधि को अगले 6 महीने के लिए बढ़ाने और ताजा आवक की वजह से शॉर्ट टर्म में कीमतों में करेक्शन दर्ज किया गया है।

wheat prices : फिर हुई मंडी में गेहूं की बंपर आवक, भाव में भी नहीं आ रही कोई गिरावट, देश से बड़े पैमाने पर निर्यात की तैयारी

44.4 मिलियन मीट्रिक टन सरकारी खरीद का लक्ष्य

इंद्रजीत पॉल के अनुसार 2022-23 के लिए गेहूं की सरकारी खरीद का लक्ष्य 44.4 मिलियन मीट्रिक टन रखा गया है जो कि सालाना आधार पर 2.4 फीसदी अधिक है। अगर यह लक्ष्य पूरा हो जाता है तो इतिहास में रिकॉर्ड खरीद के रूप में दर्ज हो जाएगी। हालांकि निर्यात मांग बढ़ने की वजह से गेहूं का भाव एमएसपी के ऊपर कारोबार कर रहा है। ऐसे में हमें उम्मीद है कि सरकारी खरीद लक्ष्य के 85 फीसदी तक पहुंच जाएगी। बता दें कि गेहूं की सरकारी खरीद 1 अप्रैल 2022 से शुरू हो चुकी है।

wheat prices : केवल MP ही नहीं बल्कि देश भर में है गेहूं के दामों में खासा उछाल, प्रभावित होगी गेहूं की सरकारी खरीदी

कितना रह सकता है प्रोडक्शन

पिछले साल के 109.5 मिलियन मीट्रिक टन की तुलना में गेहूं का उत्पादन 111 से 112 मिलियन मीट्रिक टन के बीच रहने का अनुमान है। वहीं फसल वर्ष 2022-23 के लिए भारत से गेहूं का निर्यात सालाना आधार पर 67 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 12.5 मिलियन मीट्रिक टन रहने का अनुमान है। बता दें कि मौजूदा फसल वर्ष की पहली तिमाही के लिए भारत से पहले ही 3-3.5 मिलियन मीट्रिक टन गेहूं निर्यात के सौदे तय हो चुके हैं।

न्यूज सोर्स : https://hindi.asianetnews.com/amp/business-news/wheat-price-can-reach-three-thousand-rupees-this-is-the-big-reasons-ssa-ra607v

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button