बड़ी खबरेंधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Shri Mehandipur Balaji : बैतूल में रथ पर निकलेंगे श्री मेहंदीपुर बालाजी, भक्त देंगे मनोकामना की अर्जियां, वे पहुंचाई जाएंगी बालाजी धाम

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल में आगामी 16 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर हनुमान जी के बाल रूप श्री घाटा मेहंदीपुर बालाजी महाराज की विशाल रथ यात्रा निकाली जाएगी। बैतूल में यह यात्रा अपने 10 वर्ष में प्रवेश कर रही है। रथ यात्रा को लेकर श्री मेहंदीपुर बालाजी भक्त मंडल समिति बैतूल द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।

    समिति के सदस्य निहार दीक्षित ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर इस वर्ष भी हनुमान जी के बाल रूप श्री घाटा मेहंदीपुर बालाजी महाराज की विशाल रथ यात्रा निकाली जाएगी।

    रथ यात्रा शाम 4 बजे श्री हनुमान मंदिर न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड कोठी बाजार से निकाली जाएगी जो लल्ली चौक, बस स्टैंड, मुल्लाजी पेट्रोल पंप से होते हुए तांगा स्टैंड चौक गंज पहुंचेगी। वहां से श्री बिजासनी माता मंदिर से दिलबहार चौक होते हुए माता मंदिर पेट्रोल पंप के पास गंज में समाप्त होगी।

    Good News : दद्दा की जयंती पर हनुमान डोल जाने रहेगी निःशुल्क बस व्यवस्था, विशाल स्तर पर होगा भंडारा

    उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर समिति द्वारा रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। जिसमें भक्तों द्वारा नंगे पैर श्री बालाजी महाराज का रथ खींचा जाता है। बालाजी के रथ में भक्तों द्वारा अपनी मनोकामना की अर्जियां भी चढ़ाई जाती है। जो समिति द्वारा श्री घाटा मेहंदीपुर बालाजी धाम जिला दौसा राजस्थान पहुंचाई जाती है। समिति द्वारा वर्ष 2012 से उक्त आयोजन निरंतर किया जा रहा है। विगत 2 वर्षों से पूर्णा महामारी के कारण रथ यात्रा का आयोजन स्थगित किया गया था।

    जय-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजी पवित्र नगरी, अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर की आकर्षक झांकी के साथ निकली शोभायात्रा

    अर्जियां जाती हैं मेहंदीपुर बालाजी

    रथ यात्रा की प्रथम वर्ष से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए और श्री घाटा मेहंदीपुर बालाजी धाम से प्राप्त निर्देशों के तहत पूरे भक्ति भाव के साथ रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। जिसमें भक्तों द्वारा मनोकामना की अर्जियां मेहंदीपुर बालाजी के रथ में चढ़ाई जाती है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह अर्जियां श्री मेहंदीपुर बालाजी भक्त मंडल समिति बैतूल के सदस्यों द्वारा उनके धाम में मेहंदीपुर बालाजी के श्री चरणों में समर्पित की जाएंगी।

    Maa Renuka Dham : तीन अलग-अलग रूपों में दर्शन देती हैं माँ रेणुका, सच्चे मन से दर्शनों से होती है मनोकामना पूरी

    ऐसे लगा सकते हैं अर्जियां

    समिति के सदस्यों ने बताया कि जो भक्त मेहंदीपुर बालाजी को अर्जी लगाना चाहते हैं वह एक लाल कपड़े के एक छोटे से टुकड़े में एक चुटकी चावल, ₹5 का सिक्का तथा अपनी मनोकामना की अर्जी लिखकर उसे अच्छी तरह से कपड़े में बांधकर रथ यात्रा के दौरान रथ में समर्पित कर सकते हैं। समिति द्वारा सभी भक्तों से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में बालाजी महाराज की रथ यात्रा में उपस्थित होकर 11 कदम नंगे पैर बालाजी का रथ खींचकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

    लमटी वाले श्री हनुमान दद्दा: यहां आते ही ठीक हो जाती हर बीमारी, दूर हो जाती बाधाएं

    पांच जगह होगी महाआरती

    रथ यात्रा के दौरान श्री बालाजी महाराज की महा आरती का पांच जगह आयोजन किया जाएगा। प्रथम महा आरती हनुमान मंदिर न्यू बैतूल स्कूल के सामने, द्वितीय महाआरती दीक्षित निवास रेमंड शोरूम के सामने, तृतीय महा आरती लल्ली चौक कोठी बाजार में, चौथी महा आरती श्री बिजासनी माता मंदिर गंज तथा अंतिम महाआरती श्री माता मंदिर पेट्रोल पंप चौक गंज पर की जाएगी। भक्तजन यात्रा मार्ग पर अपने-अपने घरों के सामने दीप जलाकर तथा बालाजी महाराज की आरती करके पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं।

    wheat price : मंडी में गेहूं की हो रही इतनी आवक कि गैप देकर करना पड़ रहा खरीदी, सरकारी केंद्रों पर सन्नाटा

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button