बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Death : बिना मुंडेर के कुएं पर मछली पकड़ रहा था युवक, संतुलन बिगड़ा और गिर गया भीतर, पानी में डूबने से मौत

File Photo
  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम टूराबोरगांव का निवासी युवक बिना मुंडेर के कुएं में मछली पकड़ रहा था। उसी दौरान संतुलन बिगड़ने से युवक कुएं में गिर गया। कुएं में भरे पानी में डूबने से युवक मौत हो गई।

    ग्राम टूराबोरगांव निवासी किशोरी पिता रामराव बावने 35 साल रविवार को ग्राम के पास नाले के बाजू में स्थित बिना मुंडेर के कुएं पर मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान किशोरी का संतुलन बिगड़ गया और वह कुए में गिर गया। कुए में भरे पानी में डूबने से किशोरी की मौत हो गई।

    बोरदेही थाना के सहायक उपनिरीक्षक श्रीराम मंडावी ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान किशोरी की मां कलाबाई ने बताया सुबह किशोरी कुए पर मछली पकड़ने जाने का कह कर घर से निकला था।

    दोपहर तक घर नहीं पहुंचा तो कुएं पर जाकर देखा। कुएं के पास मछली पकड़ने का गल और किशोरी की चप्पल दिखी तो ग्रामीणों को बुलाकर कुएं में गल डालकर देखा। गल में किशोरी का शव फंसकर बाहर आया। कलाबाई की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button