बड़ी खबरेंधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
Ram Katha… राम नाम संकीर्तन से जीवन की नैया लगेगी पार : पंडित अरूण गोस्वामी

जीवन में राम नाम संकीर्तन का बड़ा महत्व है। राम नाम संकीर्तन से जीवन की नैया पार लग जाती है। यह बात पंडित अरुण कुमार गोस्वामी ने राम कथा की प्रस्तुति के दौरान प्रवचन में कही।
प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम वायगांव में श्रीराम मंदिर परिसर में चल रही रामकथा के तीसरे दिन कथावाचक पंडित अरूण कुमार गोस्वामी (झांसी) ने राम चरित्र मानस कथा के माध्यम से लोगों को धार्मिक एकता और अखंडता को अपने जीवन मे अपनाने की बात कही।

पंडित श्री गोस्वामी ने कहा भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को जीवन में अपनाकर जीवन को सार्थकता प्रदान करें। हमारा जीवन साधना का जीवन होता है। अगर संत नहीं होते तो शिक्षा कौन देता और गृहस्थ नहीं होता तो भिक्षा कौन देता। कथा श्रवण से सदैव अपने जीवन को परमार्थ और शुभ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। कथा सुनने के लिए ग्राम के साथ समीपस्थ ग्रामों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।



